फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kevin Feige Said Hugh Jackman Return in Deadpool and Wolverine Proves Robert Downey Jr Coming Back as Iron Man

Kevin Feige: वूल्वरिन में ह्यू जैकमैन की भूमिका से आयरन मैन की वापसी के मिले संकेत, जानें क्या बोले कैविन फैगी

Thu, 25 Jul 2024 09:02 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 25 Jul 2024 09:02 AM IST
सार

कैविन फैगी ने कहा कि नई मार्वल फिल्म में ह्यू जैकमैन की वापसी ये साबित करती है कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर या क्रिस इवांस के लिए आयरन मैन या कैप्टन अमेरिका के रूप में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में वापसी का द्वार खुल सकता है।

विज्ञापन
Kevin Feige Said Hugh Jackman Return in Deadpool and Wolverine Proves Robert Downey Jr Coming Back as Iron Man
कैविन फैगी - फोटो : इंस्टाग्राम @ feigekev

विस्तार

हॉलीवुड सुपहीरो की फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' रिलीज हो गई हो गई है। कैविन फैगी ने हाल ही में एक बातचीत में वूल्वरिन के रूप में ह्यू जैकमैन की वापसी पर बात की है। उन्होंने कहा कि नई मार्वल फिल्म में उनकी वापसी ये साबित करती है कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर या क्रिस इवांस के लिए आयरन मैन या कैप्टन अमेरिका के रूप में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में वापसी का द्वार खुल सकता है।

विज्ञापन


रॉबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी पर क्या बोले कैविन फैगी

कैविन फैगी ने बातचीत के दौरान कहा, 'आप इसे इस तरह से कैसे करते हैं कि जो पहले हुआ है, उसे बनाए रखा जाए और वो भी एक बेहतरीन तरीके से? हम और आप जानते हैं कि पिछले दो से ज्यादा साल वूल्वरिन का पता लगाने में लगे हैं।' डाउनी और इवांस के वापस आने के बारे में पूछे जाने पर फैगी ने कहा, 'हम देखेंगे कि आगे क्या होने वाला है। हमें बस इस बात पर गर्व है कि हमने वूल्वरिन के लिए यह पता लगा लिया है। मुझे लगता है कि 'डेडपूल और वूल्वरिन' में ह्यू की उपस्थिति और मुख्य भूमिका एक शानदार संकेत है कि अगर सावधानी बरती जाए यह किया जा सकता है।' 

विज्ञापन


LIK: विवाद से बचने के लिए बदला नयनतारा के प्रोडक्शन की नई फिल्म का नाम, 'लव इंश्योरेंस कंपनी' का पोस्टर जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में डाउनी ने कह दिया था अलविदा

रॉबर्ट डाउनी जूनियर या क्रिस इवांस दोनों ने 2019 की एवेंजर्स: एंडगेम में फ्रैंचाइजी को अलविदा कह दिया था। इसमें डाउनी के आयरन मैन/टोनी स्टार्क के किरदार की मौत को विशेष रूप से दिखाया गया था। 2000 से चली आ रही एक्स-मेन फिल्मों में जैकमैन ने जिस लोगन/वूल्वरिन की भूमिका निभाई थी। 2017 में लोगान की मृत्यु हो गई। जैकमैन कभी भी उस किरदार में वापस आने में दिलचस्पी नहीं रखते थे। क्योंकि इससे उस फिल्म में दखलंदाजी का जोखिम होता है। 


कैविन फैगी ने पहले दिया था ये बयान

अभिनेता ने अपने वूल्वरिन के किरदार में वापसी की घोषणा से ही प्रशंसकों को आश्वस्त किया कि यह लोगान की समयरेखा को प्रभावित नहीं करेगा। जैकमैन ने दिसंबर 2022 में कहा था, 'यह सब मार्वल की दुनिया में टाइमलाइन को घुमाने वाले इस उपकरण की वजह से है। अब हम पीछे जा सकते हैं क्योंकि, आप जानते हैं कि यह विज्ञान है। इसलिए मुझे 'लोगान' टाइमलाइन के साथ खिलवाड़ करने की जरूरत नहीं है, जो मेरे लिए महत्वपूर्ण था।' वहीं, फैगी ने आयरन मैन की मौत के बारे में उस समय कहा था, 'हम उस पल को संभाल कर रखेंगे और उस पल को फिर कभी नहीं छूएंगे। हम सभी ने उस तक पहुंचने के लिए कई वर्षों तक कड़ी मेहनत की है और हम कभी भी किसी भी तरह से इसे जादुई तरीके से जिंदा नहीं करना चाहेंगे।' 

Sara Ali Khan: सारा के ऊपर एयर होस्टेस ने गिराया जूस, गुस्से से आगबबूला हुईं अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed