केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड घोषणा के बाद विवादों में घिरे, नेटिजंस ने लिरिसिस्ट वेदन के चयन पर क्यों उठाए सवाल?
Kerala State Film Awards Announcement Sparks Controversy: सोमवार को केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड 2025 की घोषणा की गई। लिस्ट में लिरिसिस्ट वेदन का नाम भी शामिल था। उनका नाम सामने आने के बाद नेटिजंस ने केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड को लेकर सवाल उठाए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल स्टेट अवॉर्ड 2025 में फिल्म ‘मंजुमल बॉयज’ की धूम रही। इस फिल्म ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए। इसी फिल्म के लिए वेदन को बेस्ट लिरिसिस्ट का अवॉर्ड मिला। फिल्म में उन्होंने ‘कुथांथ्रम’ नाम का गाना लिखा था, जो काफी हिट हुआ। लेकिन वेदन के नाम की घोषणा के बाद से ही नेटिजंस केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड देने वालों को खरी-खोटी सुना रहे हैं। जानिए, ऐसा क्यों है? क्या किया है लिरिसिस्ट वेदन ने ऐसा? जिसके कारण सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया है।
क्यों हो रहा है वेदन के अवॉर्ड का विरोध?
वेदन को बेस्ट लिरिसिस्ट का अवॉर्ड मिलने पर नेटिजंस इसलिए नाराज हैं क्योंकि उन पर पिछले साल कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। वेदन ने भी पब्लिकली माफी मांगी थी। यह मामला अभी भी कोर्ट में है। एक व्यक्ति जिस पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हों, उसे अवॉर्ड देने के कारण ही सोशल मीडिया पर यूजर्स नाराज हैं।
ये खबर भी पढ़ें: ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, मंजुमल बॉयज बनी बेस्ट मूवी; देखें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड की लिस्ट
यूजर्स ने ज्यूरी को सुनाई खरी-खोटी
वेदन को केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड मिलने पर कई लोग नाराज हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड, राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी अधिक दयनीय हैं। जब वेदन और चिदंबरम जैसे लोग जीतते हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘प्रकाश राज 2017 में दिलीप के खिलाफ गए। अब 2025 में वेदन को अवॉर्ड दिया। क्या बदलाव है?’
kerala state awards are even more pathetic than national awards when people like vedan and chidambaram win.
— Vypinkaaran Tarkovsky 🇵🇸 (@bettercallsree) November 3, 2025
prakash raj going all against dileep in 2017 to awarding vedan in 2025, excellent transformation arc.
— Indraneel Binu (@BinuIndraneel) November 3, 2025
Shame on the Kerala Government for giving #KeralaFilmsStateAwards2025 to Vedan.
— Biju Vaisyathil (@Biju_Vaisyathil) November 3, 2025
What message are you sending to society by giving him the Best Lyricist award before a court verdict in his cases? Why are feminists silent on this? pic.twitter.com/vgNSWCwWKl
‘मंजुमल बॉयज’ को केरल स्टेट अवॉर्ड 2025 में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। वेदान को इस फिल्म गाने ‘कुथांथ्रम’ के लिए बेस्ट लिरिसिस्ट का अवॉर्ड मिला है। साथ ही बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट कैरेक्टर एक्टर, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, प्रोडक्शन डिजाइन, साउंड डिजाइन, साउंड मिक्सिंग का अवॉर्ड भी मिला।