National Awards: केरल के मंत्री ने नेशनल अवॉर्ड्स के चयन पर उठाया सवाल, बोले- ‘शाहरुख खान पसंद लेकिन…’
Kerala Minister Asks Question About National Awards Selection: बीते दिनों 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की गई, जिसके चयन पर केरल के मंत्री ने संदेह जताया है। उन्होंने कहा साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलना चाहिए था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निर्णायक मंडल द्वारा पृथ्वीराज अभिनीत मलयालम फिल्म 'आदु जीवितम' (द गोट लाइफ) को पूरी तरह से नजरअंदाज करने पर सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वासुदेवन शिवनकुट्टी ने भी सोशल मीडिया पर आपत्ति जताई है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
क्या बोले केरल राज्य के सामान्य शिक्षा मंत्री?
केरल राज्य के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया। इसमें राजनेता ने लिखा, ‘मुझे शाहरुख खान पसंद हैं, लेकिन मेरी राय में, 'आदु जीवितम' में पृथ्वीराज सुकुमारन का अभिनय सर्वश्रेष्ठ है।’ इसके साथ ही उन्होंने जूरी के फैसले पर संदेह जताते हुए पूछा, ‘इस फिल्म को पूरी तरह से कैसे नजरअंदाज कर दिया गया?’
यह खबर भी पढ़ें: Karishma Kotak: लाइव टीवी पर WCL ओनर ने किया एंकर करिश्मा कोटक को प्रपोज, यहां देखें वायरल वीडियो
राजनेता ने 'द केरल स्टोरी' के निर्देशक का किया था विरोध
वी. शिवनकुट्टी ने बॉलीवुड फिल्म 'द केरल स्टोरी' के निर्देशक सुदीप्तो सेन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिलने पर विरोध जताया था। उन्होंने जूरी सदस्यों के इस फैसले की आलोचना की थी, क्योंकि फिल्म में केरल राज्य को ही प्रमुखता से दिखाया गया था, जहां धर्म परिवर्तन जैसी घटनाओं को मुद्दा बनाया गया था।
यह खबर भी पढ़ें: Shree 420 Trailer: खेसारी की 'श्री 420' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन हीरो ने इस बार दर्शकों को दिया कॉमेडी का डोज
पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘आदु जीवितम’ के बारे में
ब्लेसी द्वारा निर्देशित 'आदु जीवितम' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी। फिल्म को लेकर चर्चा थी कि इसे कई अवॉर्ड मिलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए केरल के मंत्री ने भी अपनी निराशा जाहिर की है।