{"_id":"679decc901dd55c5aa0dda06","slug":"keerthy-suresh-and-samantha-ruth-prabhu-demand-justice-for-kerala-teen-mihir-who-died-by-sucide-after-ragging-2025-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Keerthy-Samantha: रैगिंग के बाद सुसाइड करने वाले छात्र के लिए सामंथा और कीर्ति ने उठाई आवाज, मांगा न्याय","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Keerthy-Samantha: रैगिंग के बाद सुसाइड करने वाले छात्र के लिए सामंथा और कीर्ति ने उठाई आवाज, मांगा न्याय
Sat, 01 Feb 2025 03:24 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 01 Feb 2025 03:24 PM IST
सार
Keerthy-Samantha: अभिनेत्री कीर्ति सुरेश और सामंथा रुथ प्रभु ने केरल के 15 वर्षीय किशोर मिहिर की रैगिंग की वजह से हुई मौत पर दुख जताते हुए न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
कीर्ती सुरेश और सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री कीर्ति सुरेश और सामंथा रुथ प्रभु ने केरल के 15 वर्षीय किशोर मिहिर अहमद की मौत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए किशोर के लिए न्याय की मांग की है। एर्नाकुलम के थिरुवनीयूर इलाके में ग्लोबल पब्लिक स्कूल के छात्र मिहिर कि उसके ही क्लासमेट्स ने रैगिंग की, जिसके बाद 15 जनवरी को उसने घर से कूदकर आत्महत्या कर ली।
कीर्ति ने की न्याय की मांग
अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने मिहिर के लिए न्याय की मांग करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "यह दिल दहला देने वाला है! अगर स्कूल में रैगिंग शुरू हो जाती है और बच्चों के एक समूह ने एक लड़के को इस हद तक प्रताड़ित किया है कि उसने अपनी जान ले ली, तो यह कितनी शर्म की बात है! इस दुखी मां और उसके परिवार के बारे में सोचना बंद नहीं कर पा रही।" कीर्ति ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी दोबारा शेयर की, जिसे मिहिर की मां ने अपलोड किया था। पोस्ट में, उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारियों से अपने बेटे की मौत की जांच करने का आग्रह किया है।
यह खबर भी पढ़ें: Karan Veer Mehra: फराह खान के सामने क्या करण ने चुम दरांग से शादी की बात कही? डेटिंग को लेकर है चर्चा
विज्ञापन
सामंथा ने भी लगाई न्याय की गुहार
शुक्रवार को अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ने भी मिहिर की मौत पर रिएक्शन दिया और न्याय की मांग की। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबे नोट में उन्होंने लिखा कि वह इस घटना से टूट गई हैं। सामंथा ने लिखा, "यह 2025 है। फिर भी हमने एक और युवा जीवन खो दिया है, क्योंकि कुछ लोग नफरत और जहर से भरे हुए हैं…।”
यह खबर भी पढ़ें: Naga Chaitanya: 'उन्होंने बहुत कुछ सहा', अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर नागा चैतन्य ने पहली बार दी प्रतिक्रिया
रैगिंग में की गई थी क्रूरता
इस बीच अपने बयान में मिहिर की मां ने यह भी खुलासा किया कि उनके बेटे को उसके त्वचा के रंग के लिए धमकाया गया था। उन्होंने लिखा, "मिहिर को पीटा गया, उसके साथ गाली-गलौज की गई और उसे उसके अंतिम दिन भी अकल्पनीय अपमान सहने के लिए मजबूर किया गया।"