फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kavita Krishnamurthy Birthday: Know About famous singer songs and career and Life

Kavita Krishnamurthy: नौ साल की उम्र में लता ताई संग मिला गाने का मौका, आरडी बर्मन के इस गाने ने पलटी किस्मत

Sat, 25 Jan 2025 02:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 25 Jan 2025 02:41 PM IST
सार

Kavita Krishnamurthy Birthday: मशहूर गायिका कविता कृष्णमूर्ति आज 25 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...

विज्ञापन
Kavita Krishnamurthy Birthday: Know About famous singer songs and career and Life
कविता कृष्णमूर्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर कविता कृष्णमूर्ति आज 25 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपनी सुरीली आवाज से वे करीब 16 भाषाओं में 18 हजार से अधिक गानों को सजा चुकी हैं। कविता कृष्णमूर्ति का जन्म 25 जनवरी 1958 को दिल्ली के एक तमिल परिवार में हुआ। उन्होंने ज्यादातर सभी मशूहर म्यूजिक कंपोजर्स के साथ काम किया है। उनकी बेहतरीन गायकी के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। बचपन में उनका नाम श्रद्धा कृष्णमूर्ति था, लेकिन बाद में उन्हें कविता कृष्णमूर्ति के नाम से जाना जाने लगा। आइए जानते हैं उनके बारे में...

विज्ञापन
Trending Videos

Kavita Krishnamurthy Birthday: Know About famous singer songs and career and Life
कविता कृष्णमूर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म से बॉलीवुड में बनी पहचान
कविता कृष्णमूर्ति को बचपन से ही संगीत में दिलचस्पी रही। वे लता मंगेशकर और मन्ना डे के गाने खूब चाव से सुनती थीं। संयोग ये रहा कि नौ साल की उम्र में उन्हें लता मंगेशकर के साथ गाने का मौका भी मिल गया और बांग्ला गाना गाया। साल 1980 में कविता कृष्णमूर्ति ने अपना गाना काहे को ब्याही (मांग भरो सजना) गाया। 1985 में रिलीज हुई फिल्म प्यार झुकता नहीं से कविता को बतौर सिंगर बॉलीवुड में पहचान मिली। फिल्म कर्मा का सॉन्ग 'ए वतन तेरे लिए' को भी कविता ने अपनी आवाज दी है। आजादी और गणतंत्र दिवस के मौके पर इस गाने को खूब सुना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kavita Krishnamurthy Birthday: Know About famous singer songs and career and Life
कविता कृष्णमूर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

आरडी बर्मन के इस गाने ने लोकप्रियता में किया इजाफा
कविता कृष्णमूर्ति ने साल 1987 में आई सुपरहिट फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ का गाना ‘करते हैं हम प्यार मिस्टर इंडिया से’ और ‘हवा- हवाई’ गाया था। ये उनके करियर का सुपरहिट गाना रहा। इसके बाद कविता ने फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ का गाना ‘प्यार हुआ चुपके से’ गाया और इसने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया। इसे आरडी बर्मन ने कंपोज किया था। कविता ने किशोर कुमार, ए आर रहमान, बप्पी लहरी, कुमार सानू, उदित नारायण समेत कई दिग्गजों के साथ काम किया है।

विज्ञापन

Kavita Krishnamurthy Birthday: Know About famous singer songs and career and Life
कविता कृष्णमूर्ति परिवार के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

एल सुब्रमण्यम से रचाई शादी
अपनी गायिकी के लिए कविता कृष्णमूर्ति को कई बड़े-बड़े सम्मान मिल चुके हैं। साल 2005 में कविता कृष्णमूर्ति को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने फिल्मी गानों से लेकर गजल, पॉप, क्लासिकल और कई विधा के गाने गाए हैं। कविता कृष्णमूर्ति की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने वायलिनिस्ट एल सुब्रमण्यम से 1999 में शादी की। सुब्रमण्यम पहले से शादीशुदा थे, हालांकि उनकी पत्नी का निधन हो गया था। सुब्रमण्यम की पहली शादी से 4 बच्चे हैं। वहीं कविता के कोई बच्चे नहीं है। कविता कृष्णमूर्ति फिलहाल फिल्मों में कम गाने गाती हैं, मगर उनके शो पूरी दुनिया में होते हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर बेंगलुरु में सुब्रमण्यम एकेडमी ऑफ परफोर्मिंग आर्ट्स नामक म्यूजिक संस्थान की शुरुआत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed