{"_id":"68f7d254ed3bf0386a060125","slug":"kaun-banega-crorepati-17-contestant-priyanka-kumari-share-her-street-vendor-father-struggle-2025-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘केबीसी 17’ में पहुंचीं ठेला लगाने वाले की बेटी, पिता के संषर्घ की कहानी सुनकर इमोशनल हुए अमिताभ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
‘केबीसी 17’ में पहुंचीं ठेला लगाने वाले की बेटी, पिता के संषर्घ की कहानी सुनकर इमोशनल हुए अमिताभ
Wed, 22 Oct 2025 12:05 AM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:05 AM IST
सार
Kaun Banega Crorepati 17 Contestant Priyanka Kumari: इन दिनों अमिताभ बच्चन क्विज शो ‘केबीसी 17’ को होस्ट कर रहे हैं। इस शो के एक प्रोमो में प्रियंका कुमारी नाम की एक प्रतियोगी अपने पिता के संघर्ष को बयां करती दिखीं। अमिताभ बच्चन ने भी इस लड़की के पिता को खूब सराहा।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन और ‘केबीसी 17’ की प्रतियोगी प्रियंका कुमारी
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonytvofficial
विस्तार
शो ‘केबीसी 17’ में कई प्रतियोगी आते हैं, जो अपने संघर्ष की कहानी अमिताभ बच्चन को सुनाते हैं। हालिया साझा किए गए एक प्रोमो में बिहार से संबंध रखने वाली प्रियंका कुमारी ‘केबीसी 17’ की हॉट सीट पर बैठीं। प्रियंका ने चाटा का ठेला लगाने वाले अपने पिता के स्ट्रगल को अमिताभ बच्चन को बताया। जिसे सुनकर अमिताभ ने प्रतियोगी के पिता की सराहना की।
विज्ञापन
पिता को सपोर्ट करना चाहती हैं प्रियंका कुमारी
‘केबीसी 17’ के प्रोमो में प्रियंका कुमारी अमिताभ बच्चन से कहती हैं, ‘मैं एक स्टूडेंट हूं, सिविल सेवा की तैयारी करती हूं। मैं चाहती थी कि कुछ भी हो अपना खर्चा खुद उठा सकूं। पापा के ऊपर बोझ न बनूं।’ वह आगे कहती हैं, ‘मैं ट्यूशन देती हूं जिससे कुछ कमाई हो सके, जिसमें मैं पापा को सपोर्ट कर सकूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने की प्रतियोगी के पिता की तारीफ
ऑडियंस के बीच बैठे अपने पिता की तरफ इशारा करते हुए प्रियंका ने आगे कहा, ‘आज मेरे साथ जो आए हैं, वो मेरे जीवन के असली हीरो हैं। मेरे पापा। वह चाट का ठेला लगाते हैं। बाकी सभी को छुट्टी मिलती है, रविवार को छुट्टी मिलती है, त्योहारों पर मिलती है, लेकिन मेरे पापा कभी छुट्टी नहीं लेते हैं। धूप हो, बारिश हो, कोई भी मौसम हो, कुछ भी हो वो हमेशा काम पर जाते हैं। और उनकी मेहनत और उनका सपोर्ट आज मुझे यहां तक लेकर आया है।’
अमिताभ बच्चन ने प्रियंका कुमारी के पिता को देखकर कहा, ‘बेटी के बारे में आप इतना सोच रहे हैं, ये बहुत ही गर्व की बात है।’ आगे प्रियंका कुमारी के पिता ने बताया कि लोग कहते हैं कि बेटी को क्यों पढ़ा रहे हो लेकिन वह ऐसा नहीं सोचते हैं। वह कहते हैं, ‘देखिए, बेटी की वजह से ही मैं आज आप जैसी महान हस्ती को साक्षात देख पा रहा हूं।’
View this post on Instagram