फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kaun Banega Crorepati 16 Amitabh Bachchan reveals was getting electric shocks during Sara Zamana shooting

KBC 16: 'सारा जमाना' गाने की शूटिंग के समय बिग बी को लगे थे बिजली के झटके, मजबूरी में करना पड़ता था डांस

Wed, 25 Sep 2024 04:38 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 25 Sep 2024 04:38 PM IST
सार

'कौन बनेगा करोड़पति 16' के हालिया एपिसोड में हॉट सीट पर मध्य प्रदेश के प्रतियोगी स्वप्न चतुर्वेदी विराजमान नजर आए। अमिताभ के साथ अपनी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कंटेस्टेंट स्वप्न ने बताया कि 'याराना' उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है।

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 16 Amitabh Bachchan reveals was getting electric shocks during Sara Zamana shooting
अमिताभ बच्चन - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर भी काफी सक्रिय हैं। अभिनेता इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16' में नजर आ रहे हैं। वह अपनी होस्टिंग और दिल छू लेने वाली कहानियों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन भी कर रहे हैं। अब शो के हालिया एपिसोड में बिग बी ने एक ऐसे किस्से का खुलासा किया, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया। अभिनेता ने बताया कि एक गाने की शूटिंग के लिए उन्हें बिजली के झटके लगे थे। आइए जानते हैं कि पूरा किस्सा क्या है।
विज्ञापन


इस फिल्म को लेकर साझा किया किस्सा
'कौन बनेगा करोड़पति 16' के हालिया एपिसोड में हॉट सीट पर मध्य प्रदेश के प्रतियोगी स्वप्न चतुर्वेदी विराजमान नजर आए। अमिताभ के साथ अपनी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कंटेस्टेंट स्वप्न ने बताया कि 'याराना' उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को वह बार-बार देख सकते हैं। आगे उन्होंने अभिनेता से पूछा कि अपने करियर में उन्होंने इतनी सारी भूमिकाएं कैसे निभा ली।
विज्ञापन


बिग बी ने बताया 'याराना' का दिलचस्प किस्सा
प्रतियोगी के इस सवाल का जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, "उस समय हम लोग तो बस नौकरी के चक्कर में होते थे कि बस किसी तरह से नौकरी मिल जाए।" इसके बाद अभिनेता ने बताया कि 'सारा जमाना' को स्टेडियम में शूट करने का आइडिया भी उन्हीं का था। बिग बी ने आगे बताया कि कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र स्टेडियम नया खुला था और वह स्टेडियम भी काफी बड़ा था, उस समय 50 हजार से 60 हजार लोग शूटिंग देखने आए थे। इतने लोगों के आने से स्थिति इतनी बिगड़ गई कि वह शूटिंग बंद करने को मजबूर हो गए और मुंबई वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमिताभ को लगे थे बिजली के झटके
अभिनेता ने आगे बताया कि बाद में बिना किसी डिस्कशन के वह दोबारा कोलकाता लौटे और चुपचाप से रात को गाने की शूटिंग पूरी की। इसके बाद अमिताभ ने गाने में पहने अपने "बिजली वाला जैकेट" का भी किस्सा साझा किया। अभिनेता ने बताया, "उस समय तकनीक इतनी एडवांस नहीं थी। जैकेट में लगी लाइट्स को एक तार से मेन स्विच बोर्ड में प्लग किया गया था। जैसे ही प्लग ऑन होता था मैं डांस करने लग जाता था। इसलिए नहीं क्योंकि मैं डांस करना चाहता था। बल्कि इसलिए क्योंकि मुझे बिजली के झटके लग रहे थे।"
 

Fardeen Khan: पिता के जन्मदिन पर फरदीन खान ने साझा किया भावुक पोस्ट, कहा- आपकी कहानियां सुन बड़े हुए पोते



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed