फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Visfot actor Fardeen Khan wrote an emotional tribute to his father Feroz Khan on his birth anniversary

Fardeen Khan: पिता के जन्मदिन पर फरदीन खान ने साझा किया भावुक पोस्ट, कहा- आपकी कहानियां सुन बड़े हुए पोते

Wed, 25 Sep 2024 04:35 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 25 Sep 2024 04:35 PM IST
सार

फरदीन खान ने अपने पिता और दिग्गज अभिनेता रहे दिवंगत फिरोज खान के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने पिता के कुछ तस्वीरों को साझा करते भावुक संदेश भी लिखा है। 

विज्ञापन
Visfot actor Fardeen Khan wrote an emotional tribute to his father Feroz Khan on his birth anniversary
फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फरदीन खान हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता फिरोज खान के बेटे हैं। हाल में ही वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म खेल खेल में नजर आए हैं। फरदीन लंबे समय तक फिल्मी पर्दे से दूर रहने के बाद एक बार फिर से फिल्मों में सक्रिय रूप से दिखाई दे रहे हैं। इस बीच उन्होंने बुधवार को अपने पिता के जन्मदिन पर उन्हें याद किया। अभिनेता ने उन्हें अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने इस संदेश के माध्यम से उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने उनकी विरासत को तीसरी पीढ़ी तक पहुंचाने को लेकर भी बात कही है। 

विज्ञापन


पिता के जन्मदिन पर फरदीन खान ने लिखा भावपूर्ण संदेश 
फरदीन खान ने इंस्टाग्राम पर अपने दिवंगत पिता, अभिनेता फिरोज खान की तस्वीरों का एक संग्रह साझा किया है। इस संग्रह के माध्यम से उन्होंने पिता के साथ बीते उन पारिवारिक पलों को याद किया है। इस वीडियो में पिता और पुत्र के अवॉर्ड शो के दौरान, पारिवारिक सैर-सपाटे आदि की कई यादगार तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों के माध्यम से वह अपने जीवन की उन खूबसूरत पलों को याद करते हुए अपनी भावनाओं को जाहिर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने फिरोज खान के पोते और अपने बच्चों का जिक्र करते हुए कहा कि भले ही वह उनसे न मिले हों, लेकिन उनकी उपस्थिति उनके जीवन में महूसस होती है।
विज्ञापन

लाजवाब है उर्फी जावेद का नया हेयरस्टाइल
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवंगत अभिनेता के निधन को बीत चुके हैं 15 साल
अभिनेता ने लिखा, "आपके बिना 15 साल बीत चुका है, लेकिन आपकी उपस्थिति उन लोगों के जीवन में भी गहराई से महसूस की जाती है, जिनसे आप कभी मिल नहीं पाए। आपके पोते-पोतियां, खानों की तीसरी पीढ़ी, आपके जैसे ही निडर दिल और बेजोड़ भावनाओं को साथ लेकर चलते हैं।" अभिनेता ने आगे लिखा कि उनके बच्चे अपने दादा की कहानियां सुनकर बड़े हुए हैं, जिस तरह का आपका व्यक्तित्व था, जिस तरह का आपका करिश्मा था। उन्होंने कहा लिखा कि उनके बहुत जल्दी चले जाने के बावजूद उनका असर उनके पोते-पोतियों में इस तरह से जीवित है, जिसे व्यक्त नहीं किया जा सकता। 

View this post on Instagram

A post shared by Fardeen F Khan (@fardeenfkhan)



Manoj Bajpayee: 'मुझे मिडिल क्लास के रोल में ही कास्ट किया जाता है', स्टीरियोटाइपिंग का शिकार हुए मनोज बाजपेयी
''खेल खेल में' आए हैं नजर
बताते चलें कि फरदीन खान ने साल 1998 में डेब्यू किया था। वह फिल्म 'प्रेम अगन' में पहली बार पर्दे पर नजर आए थे। इस फिल्म के बाद उन्होंने साल 2010 से साल 2024 तक इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया। इस साल की शुरुआत में ही उन्होंने संजय लीला भंसाली की डेब्यू सीरीज 'हीरामंडी' से वापसी। इसके बाद वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'खेल खेल में' नजर आए। इस फिल्म में अक्षय और फरदीन के अलावा आदित्य सील, तापसी पन्नू, वाणी कपूर आदि सितारे भी नजर आए हैं। इसके बाद वह एक और फिल्म 'विस्फोट' में रितेश देशमुख के साथ नजर आए। 
Parineeti Chopra: परी ने फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर पूछा मासूम सवाल, पति राघव ने कुछ इस अंदाज में दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed