फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kathak dancer Yasmin Singh praises new auditorium of mathura on Krishna Janmashtami celebration

Yasmin Singh: कथक नृत्यांगना यास्मीन सिंह ने की मथुरा के ऑडिटोरियम की प्रशंसा, जन्माष्टमी पर दी प्रस्तुति

Tue, 27 Aug 2024 09:12 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 27 Aug 2024 09:12 AM IST
सार

मशहूर कथक नृत्यांगना यास्मीन सिंह ने मथुरा में ‘द डिवाइन कृष्णा’ थीम पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद भी दिया।


 

विज्ञापन
Kathak dancer Yasmin Singh praises new auditorium of mathura on Krishna Janmashtami celebration
यास्मिन सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

कल पूरे देश में जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन हुए। भगवान कृष्ण के जन्म के शुभ अवसर पर भव्य कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन के कारण पवित्र शहर मथुरा में उत्सवों की धूम मची हुई है। सोमवार को शुरू हुए इस उत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक का आयोजन हुआ, जिसके चलते हजारों की संख्या में श्रद्धालु शहर में उमड़ पड़े। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिन में मथुरा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का उद्घाटन किया। कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में प्रस्तुति दे रही कथक नृत्यांगना यास्मीन सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना की और धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार का किया धन्यवाद
एएनआई से बातचीत में नृत्यांगना यास्मीन सिंह ने कहा, मथुरा में ऐसे शुभ दिन पर प्रस्तुति देने का अवसर पाकर हम सभी बहुत खुश हैं। मैं उत्तर प्रदेश सरकार को इस सभागार के निर्माण के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं, जहां हमें प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया है।’
विज्ञापन

Mariah Carey: अमेरिकी गायिका मारिया कैरी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां और बहन की एक ही दिन हुई मृत्यु
विज्ञापन
विज्ञापन


यास्मीन की प्रस्तुति पर झूम उठे दर्शक
नृत्यांगना यास्मीन सिंह ने अपने समूह के साथ पांचजन्य प्रेक्षागृह में ‘द डिवाइन कृष्णा’ थीम पर शानदार प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति देखकर प्रेक्षागृह में मौजूद सभी दर्शक झूम उठे। बता दें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर पांचजन्य प्रेक्षागृह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। 

नृत्य के माध्यम से कृष्ण लीला का किया मंचन
यास्मीन सिंह और उनके समूह ने कथक नृत्य के माध्यम से भगवान कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया। उन्होंने नृत्य के माध्यम से प्रदर्शित किया कि कैसे चीर हरण के वक्त श्री कृष्ण ने द्रौपदी की सहायता की थी। उनकी प्रस्तुति के बाद पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
Neha Dhupia Birthday: टीवी से नेहा धूपिया ने शुरू किया था अभिनय करियर, विवादों से भी जुड़ा रहा नाता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed