फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kartik Aaryan to start shooting for Anurag Basu Next In January Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri in may

Kartik Aaryan: इस दिन से अनुराग बसु की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे कार्तिक आर्यन, तीन महीने चलेगा शेड्यूल

Fri, 03 Jan 2025 11:16 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 03 Jan 2025 11:16 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन इस साल लगातार कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे। अब अनुराग बसु और करण जौहर की अगली फिल्मों की शूटिंग पर भी अपडेट मिला है।  

विज्ञापन
Kartik Aaryan to start shooting for Anurag Basu Next In January Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri in may
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

विस्तार

कार्तिक आर्यन नए साल 2025 की धमाकेदार शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता कथित तौर पर जनवरी में अनुराग बसु की बहुप्रतीक्षित अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। उसके बाद मई में 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की शूटिंग शुरू करेंगे। अभिनेता बैक-टू-बैक शूटिंग में व्यस्त रहेंगे।

विज्ञापन

तीन महीने तक होगी शूटिंग
रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्तिक जनवरी 2025 के अंत तक अनुराग बसु की अनटाइटल्ड लव स्टोरी के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। कहा गया कि अनुराग बसु और कार्तिक आर्यन भूषण कुमार द्वारा निर्मित एक गहन प्रेम कहानी के लिए टीम बना रहे हैं और फिल्म जनवरी के अंत तक फ्लोर पर आ जाएगी। निर्माताओं ने जनवरी से अप्रैल तक तीन महीने का मैराथन शेड्यूल प्लान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार्टबस्टर एल्बम बनाने की तैयारी
बताया जा रहा है कि यह एक महत्वाकांक्षी संगीतमय प्रेम कहानी है और जनवरी के अंत से इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। कार्तिक आर्यन का दाढ़ी वाला लुक अनुराग बसु निर्देशित फिल्म के लिए है। फिल्म के शीर्षक और अन्य विवरणों की घोषणा जल्द ही फ्लोर पर आने के बाद की जाएगी। संगीत पर काम पहले ही शुरू हो चुका है और निर्माता भूषण कुमार इस प्रेम कहानी के लिए एक चार्टबस्टर एल्बम बनाना चाहते हैं। अनुराग बसु की फिल्म का मुहूर्त सितंबर में मुंबई में हो चुका है और अब जनवरी में पूरी शूटिंग शुरू होगी।

विज्ञापन

'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की शूटिंग
इसके बाद कार्तिक आर्यन 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की शूटिंग शुरू करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन और नमः पिक्चर्स का सहयोग है और मई 2025 से शुरू होने के लिए तैयार है। यह अपनी तरह की एक अनोखी एडवेंचर स्लाइस-ऑफ-लाइफ लव स्टोरी है, जो मुख्य जोड़ी को दुनिया भर की यात्रा पर ले जाती है। समीर विद्वांस ने कार्तिक आर्यन स्टारर के लिए एक नई दुनिया की खोज की है और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में पहले ही अपनी रेकी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed