फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kartik aaryan new look for movie Tu Meri Main Tera Mai Tera Tu Meri shares muhurat shot on instagram

Kartik Aaryan: फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग शुरू, सामने आया कार्तिक का नया लुक

Fri, 23 May 2025 05:52 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 23 May 2025 05:52 PM IST
सार

Kartik Aaryan New Look: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की नई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग शुरू हो गई है, जिसके मुहूर्त शॉट की तस्वीर खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 

विज्ञापन
kartik aaryan new look for movie Tu Meri Main Tera Mai Tera Tu Meri shares muhurat shot on instagram
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम- @kartikaaryan

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन एक बार फिर अपने फैंस के लिए रोमांचक खबर लेकर आए हैं। रोमांटिक ड्रामा ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग की शुरुआत हो चुकी है और इसका मुहूर्त शॉट यूरोप में शूट किया गया। निर्देशक समीर विद्वांस के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और नम: पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।

विज्ञापन

कार्तिक आर्यन का नया लुक 
कार्तिन आर्यन ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वो बड़े-बड़े बालों को कटवाकर नए लुक में नजर आ रहे हैं। इसी के साथ ही एक्टर ने मुहुर्त शॉट की भी जानकारी दी है। एक्टर ने हाल ही में अनुराग बसु की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म की शूटिंग खत्म की है, अब इस नए प्रोजेक्ट में जुट गए हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)




ये खबर भी पढ़ें: Kartik Aaryan: समंदर की लहरों के बीच खोए नजर आए कार्तिक आर्यन, वीडियो में दिया आने वाली फिल्म का हिंट

 

वीडियो क्लिप भी किया शेयर
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भगवान गणेश की एक झलक शेयर करते हुए मुहूर्त शॉट का वीडियो क्लिप पोस्ट किया। इस वीडियो में फिल्म के क्लैपरबोर्ड के साथ भगवान गणेश की झलक भी दिखाई दे रही है।

समीर विद्वांस कर रहे डायरेक्ट
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का निर्देशन कर रहे समीर विद्वांस इससे पहले ‘सत्यप्रेम की कथा’ जैसी फिल्में दे चुके हैं। फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और किशोर अरोड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी, जिसे वेलेंटाइन वीक के दौरान रिलीज करने का प्लान है। 

फिल्म ‘नागजिला’ का भी आ चुका पोस्टर
अभिनेता के पास इन दिनों फिल्मों की भरमार है। इससे पहले एक्टर ने एक फोटो शेयर करते हुए अपनी एक और फिल्म नागजिला के बारे में भी फैंस को जानकारी दी थी। इस फिल्म को अगले साल 14 अगस्त को रिलीज किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed