फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kartik Aaryan dance in sister Haldi ceremony video goes viral

बहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में शामिल हुए कार्तिक आर्यन, 'कजरा रे' गाने पर जमकर झूमे; वीडियो वायरल

Mon, 01 Dec 2025 08:37 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 01 Dec 2025 08:37 PM IST
सार

Kartik Aaryan Dance: कार्तिक आर्यन ने अपनी बहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में डांस किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं इसमें क्या है?
 

विज्ञापन
Kartik Aaryan dance in sister Haldi ceremony video goes viral
कार्तिक आर्यन, वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैं तेरा तू मेरी, तू मेरी मैं तेरा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इससे पहले उनकी बहन कृतिका तिवारी की शादी होने वाली है। कार्तिक आर्यन अपनी बहन की हल्दी सेरेमनी में डांस करते दिखे। सेरेमनी में उन्होंने फिल्म 'बंटी और बबली' के गाने 'कजरा रे' पर शानदार डांस किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन

बहन की शादी में कार्तिक ने किया डांस
कार्तिक आर्यन ने बहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में जो डांस किया है, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर सफेद कुर्ता पजामा पहने नजर आ रहे हैं। वह मेहमानों के साथ 'कजरा रे' गाने पर नाचते हुए दिख रहे हैं। उनकी बहन, कृतिका और उनकी मां भी इस प्रोग्राम में शामिल हुईं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)


विज्ञापन
विज्ञापन

Kartik Aaryan dance in sister Haldi ceremony video goes viral
फिल्म का नाम है 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक आर्यन का बहन कृतिका से रिश्ता
एक बार गलत्ता इंडिया के साथ बातचीत में कार्तिक आर्यन ने कृतिका के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था 'हमारा बॉन्ड टॉम एंड जेरी की तरह है। हमारा रिश्ता चूहा और बिल्ली की तरह है। बचपन में मैं उसे परेशान करता था, लेकिन अब वह समझदार हो गई है। वह ऐसी इंसान है, जिसके साथ मैं हर बात कर पाता हूं। मैं अपनी निजी बातें भी उसे बताता हूं। वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। मेरे घर में वह सबसे ज्यादा समझदार है।'

यह खबर भी पढ़ें: प्रभास के साथ थिरकेगी बॉलीवुड की यह हसीना, 'स्पिरिट' में करेगी आइटम सॉन्ग! संदीप रेड्डी वांगा बना रहे यह प्लान
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट
कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में अनन्या पांडे के साथ नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। इसमें जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी अहम किरदार में होंगी। फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed