फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kartam bhugtam Director Soham Shah said It was not a good decision to cast Imran Khan in the film Luck

Imran Khan: 'लक' के डायरेक्टर ने कहा- इमरान खान को लेना अच्छा फैसला नहीं था, दर्शकों ने उन्हें पसंद नहीं किया

Wed, 15 May 2024 07:05 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 15 May 2024 07:05 PM IST
सार

निर्देशक सोहम शाह अपनी फिल्म 'कर्तम भुगतम' को लेकर चर्चा में है। उन्होंने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में 'लक' फिल्म में इमरान खान को कास्ट करने को लेकर बातचीत की।

विज्ञापन
kartam bhugtam Director Soham Shah said It was not a good decision to cast Imran Khan in the film Luck
इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @imrankhan

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। उन्हें अपने अभिनय करियर में अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिली हैं। हालांकि, पिछले कई दिनों से वो सुर्खियां बटोर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इमरान जल्द ही फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं। इसी बीच, इमरान को लेकर निर्देशक सोहम शाह ने भी बड़ा खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन


Janhvi Kapoor: महेंद्र सिंह धोनी को अपनी फिल्म दिखाना चाहती हैं जान्हवी, क्रिकेटर को लेकर कही यह बात
विज्ञापन


इमरान को 'लक' में लेना अच्छा फैसला नहीं था
जो लोग नहीं जानते कि सोहम शाह कौन हैं, उन्हें बता दें कि उन्होंने ही साल 2009 में रिलीज हुई इमरान खान की फिल्म 'लक' को डायरेक्ट किया था। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। सोहम ने हाल ही में दिए साक्षात्कार में इस फिल्म में इमरान खान को कास्ट करने को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि फिल्म में इमरान को लेना एक अच्छा फैसला नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Bobby Deol: 'एनिमल' के बाद इस हिंदी फिल्म में खलनायक बनेंगे बॉबी देओल! चर्चाओं का बाजार गर्म

दर्शकों ने इमरान को एक्शन हीरो के रोल में पसंद नहीं किया
निर्देशक सोहम ने बताया कि दर्शकों ने इमरान खान को लक फिल्म में बतौर एक्शन हीरो पसंद नहीं किया। हालांकि, इस बातचीत में सोहम, इमरान का बचाव करते हुए भी दिखे। उन्होंने कहा कि इसमें इमरान को दोष देने वाली कोई बात नहीं है, क्योंकि यह उनकी(सोहम) फिल्म थी और उन्होंने ही यह फैसला लिया था।

Rajkummar Rao: मन्नत के बाहर दिन भर खड़े रहते थे राजकुमार, ऐसे हुई थी शाहरुख से पहली मुलाकात

सोहम की आने वाली फिल्म
सोहम ने कहा कि फिल्म का जो क्लाइमेक्स स्टोरी में लिखा गया था, वो बहुत अच्छा था, लेकिन फिल्म का अंत वैसा नहीं हो पाया, जैसा कि वो चाहते थे। बता दें कि सोहम शाह ने 'लक' के अलावा 'काल' और 'फिक्सर' का भी निर्देशन किया है। इन दिनों वो अपनी अगली फिल्म 'कर्तम भुगतम' की रिलीज में जुटे हुए हैं। इसकी कहानी भी सोहम ने ही लिखी है। फिल्म में श्रेयस तलपड़े, विजय राज और मधु शाह अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म 17 मई, 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Sara Ali Khan: आज भी अमृता को अपनी बहू मानती हैं शर्मिला टैगोर! सारा ने बताया सच, बोलीं- मां अकेली नहीं हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed