Kareena Kapoor: 'नाम, पैसा, शोहरत सब बेकार है अगर आप...', मानसिक स्वास्थ्य को लेकर करीना ने फैंस को दिया सुझाव
एक साक्षात्कार में करीना मेंटल हेल्थ को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा इंसान को खुश रहने के लिए मेंटल हेल्थ बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए आपको मानसिक रूप से मजबूत रहने की जरुरत होती है।
विस्तार
अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'क्रू' को लेकर चर्चा में हैं। शनिवार को फिल्म की टीजर सामने आए, जिसके बाद से 'क्रू' को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है। इसी बीच करीना एक साक्षात्कार में नजर आईं, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की। इस दौरान करीना ने मेंटल हेल्थ को लेकर भी चर्चा की और कहा इंसान को खुश रहने के लिए मेंटल हेल्थ बहुत महत्वपूर्ण है।
मेंटल हेल्थ महत्वपूर्ण
साक्षात्कार में करीना ने कहा, 'मुझे लगता है कि मेरे पास सबकुछ है, लेकिन इनमें से जो सबसे जरूरी चीज मेरे पास है वो यह है कि मैं खुश हूं। मैं इस को बहुत महत्वपूर्ण मानती हूं और मैं खुश इसलिए हूं क्योंकि मैं मानसिक रूप से भी स्थिर रहती हूं। अगर आप मानसिक रूप से मजबूत और खुश नहीं हो तो नाम, पैसा, शोहरत घर परिवार सब बेकार है। सब कुछ मामूली सा महसूस होता। इसलिए मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज मेंटल हेल्थ ही है'।
बेटे के कार्यक्रम में शामिल न होने का अफसोस
इस दौरान करीना ने अपने छोटे बेटे जेह के कॉन्सर्ट शामिल न हो पाने के अफसोस का भी जिक्र किया। करीना ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम में जेह की प्रस्तुति को देखने के लिए होना चाहिए था। हालांकि, मैंने उसके दूसरे कॉन्सर्ट में जरूर जाऊंगी। वह अभी तीन वर्ष का है। उसके कार्यक्रम में शामिल न हो पाना मुझे अपराध जैसा लगा रहा है।
Danny Denzongpa: जया बच्चन से मिला नाम, तीन पीढ़ी के नायकों से सम्मान, फिर क्या हुआ जब सेट पर लेट आए सलमान...
करीना की अपकमिंंग फिल्में
वहीं, अगर करीना की आगामी फिल्मों के बारे में बात करे तो वे करीना कपूर रोहित शेट्टी की 'सिंघम-3' में नजर आएंगी। 'सिंघम 3' में करीना के अलावा अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा मार्च में रिलीज हो रही 'क्रू' में भी नजर आएंगी। 'क्रू' में करीना के अलावा तब्बू, दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन भी स्क्रीन साझा करती दिखेंगी।
Rani Mukerji: यशराज फिल्म्स के सहायक निर्देशक ने रानी मुर्खजी को कहे अपशब्द, कंपनी ने दिखाया बाहर का रास्ता