फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kareena Kapoor And Saif Ali Khan celebrating 14th marriage anniversary and posted photos on social media

करीना और सैफ की सालगिरह: 14 साल पहले नजरों से नजरें मिली, सोशल मीडिया पर महकी पोस्ट, कपल ने लुटाया प्यार

Fri, 16 Oct 2026 03:47 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 16 Oct 2026 03:47 PM IST
सार

Kareena Kapoor And Saif Ali Khan Post: करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर एक दूसरे को सोशल मीडिया पर विश किया। इतना ही नहीं कपल ने अपनी कई तस्वीरें भी साझा कीं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor And Saif Ali Khan celebrating 14th marriage anniversary and posted photos on social media
करीना कपूर, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी को आज 14 साल हो चुके हैं। इस खास मौके पर करीना ने सोशल मीडिया के जरिए तस्वीरें साझा कर पति पर प्यार लुटाया। वहीं सैफ ने भी करीना के लिए एक प्यारा सा पोस्ट किया। जानें क्या था कपल का पोस्ट? 

विज्ञापन

क्या था करीना का पोस्ट? 
करीना कपूर और सैफ अली खान की आज 14वीं मैरिज एनिवर्सरी है। इस खास दिन करीना ने सैफ के साथ ली गईं कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।
पहली तस्वीर कपल की शादी से पहले की है। इसमें करीना और सैफ शायद विदेश की किसी गली में खड़े हुए हैं। दूसरी फोटो फोटो में सैफ अपने बेटे को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

वहीं तीसरी तस्वीर में सैफ, करीना, तैमूर और जेह नजर आ रहे हैं।
अन्य तस्वीरें अलग-अलग वेकेशन की दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ‘मुझे आश्चर्य है कि चांद इस सब के बारे में क्या सोचता होगा... सालगिरह मुबारक हो’

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Kareena Kapoor And Saif Ali Khan celebrating 14th marriage anniversary and posted photos on social media
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ ने भी किया बेबो के लिए पोस्ट
सिर्फ करीना ही नहीं सैफ अली खान ने भी अपनी एनिवर्सरी पर पत्नी के लिए पोस्ट किया। उन्होंने इंस्टग्राम पर अपनी और करीना की कई तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर सैफ अकेले खड़े हुए थे। मगर फिर दूसरी तस्वीर में उनके साथ सैफ अली खान उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘लगभग परफेक्ट, लेकिन कुछ कमी सी है...लो, ये तो एकदम परफेक्ट है। सालगिरह मुबारक हो’

Kareena Kapoor And Saif Ali Khan celebrating 14th marriage anniversary and posted photos on social media
सैफ, कपिल शर्मा और करीना - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा के शो पर पहुंचा कपल
हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का प्रोमो सामने आया है। इसमें कपिल, करीना और सैफ का स्वागत करते हुए कहते हैं कि दोनों की शादी को 14 साल हो गए हैं, लेकिन 14 साल में आम आदमी का चेहरा उम्रकैद जैसा हो जाता है,आप लोग इतना फ्रेश लग रहे हो खाते क्या हो सर। इस पर सैफ अली खान ने कहा, 'आजकल घी आ रहा है बहुत घर पर।’ इस सब के बाद करीना ने बताया कि वह रात को को सोते वक्त घी पैरों पर लगाती हैं।

Kareena Kapoor And Saif Ali Khan celebrating 14th marriage anniversary and posted photos on social media
सैफ अली खान-करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

डेटिंग के बाद रचाई शादी

  • करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी 16 अक्टूबर 2012 को हुई थी।
  • दोनों की नजदीकियां साल 2007 में फिल्म 'टशन' के सेट पर बढ़ी थीं।
  • इसके बाद कपल का रिश्ता मौजूद होता गया। उन्होंने करीब 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया।
  • कपल के दो बेटे हैं, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed