फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kriti Kharbanda show concern about Jammu and Kashmir Terror Attack victims mental health

Kriti Kharbanda: पहलगाम हमले के पीड़ितों को लेकर कृति ने जताई चिंता, मेंटल हेल्थ के लिए सरकार से की ये अपील

Sun, 27 Apr 2025 10:31 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 27 Apr 2025 10:31 AM IST
सार

Jammu and Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों को लेकर अभिनेत्री कृति खरबंदा ने चिंता जताई है। उन्होंने उनके मेंटल हेल्थ की बेहतरी के लिए सरकार और मेंटल हेल्थ पेशेवरों से मदद मांगी है।

विज्ञापन
Kriti Kharbanda show concern about Jammu and Kashmir Terror Attack victims mental health
कृति खरबंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @kriti.kharbanda

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पूरे बॉलीवुड ने आलोचना की और कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस बीच अभिनेत्री कृति खरबंदा ने हमले से प्रभावित हुए लोगों के लिए सरकार से मदद मांगी। उन्होंने पीड़ितों द्वारा मानसिक आघात का सामने किए जाने पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन


सरकार और मेंटल हेल्थ पेशेवरों से की ये अपील
अभिनेत्री ने पहलगाम हमले से प्रभावित परिवारों के लिए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की। इस पोस्ट में अभिनेत्री ने लिखा, ‘कुछ विचार हैं, जो मेरे दिल को भारी कर रहे हैं। मैं उन्हें साझा करने के लिए बाध्य महसूस कर रही हूं।’ अभिनेत्री ने पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर के वास्तविक संघर्षों के बारे में बात की। उन्होंने मेंटल हेल्थ पेशेवरों से पीड़ितों की सहायता के लिए आग्रह किया। अभिनेत्री ने अपनी स्टोरी में लिखा, ‘मैं हमारी सरकार, मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों, गैर सरकारी संगठनों और भावनात्मक उपचार के क्षेत्र में काम करने वाले किसी भी व्यक्ति से आग्रह करती हूं। कृपया इन परिवारों तक तक पहुंचें। जो चले गए वो चले गए, लेकिन जो अभी भी यहां हैं, उन्हें हमारी जरूरत है। वो कभी ठीक नहीं हो सकते हैं। उन्हें इससे निपटने में मदद की जा सकती है।’

विज्ञापन



यह खबर भी पढ़ें: Suriya: ‘रेट्रो’ की रिलीज से पहले सूर्या ने अपनी अगली फिल्म का किया एलान, इस निर्देशक के साथ आएंगे नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा- आतंकवाद का कोई धर्म नहीं
अभिनेत्री ने अपनी इस पोस्ट में जोर देते हुए कहा कि ‘आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है।’ अभिनेत्री ने कहा, ‘यह किसी आस्था का काम नहीं है, बल्कि व्यक्तियों का काम है- एक विकृत, कायर मानसिकता का। लोगों पर उनके सबसे कमजोर समय में हमला करने के लिए क्रूरता के अलावा और कुछ नहीं चाहिए। छुट्टी के दिन वे हँस रहे हैं। जबकि वो आजाद हैं। यह सिर्फ हमें डराने के लिए नहीं था। यह हमें विभाजित करने के लिए था। हमें ऐसा नहीं होने देना चाहिए।’


यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: आमिर ने कंफर्म की ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज डेट, बताया क्या होगा फिल्म का विषय


धर्म को लेकर क्या बोलीं?
अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘कोई अच्छा या बुरा धर्म नहीं है। हम कभी नहीं कहते कि किसी ने अपने धर्म के कारण कुछ अच्छा किया। जैसे ही कोई हिंसक घटना होती है, हम धार्मिक कारण खोजने लगते हैं। यह न केवल अनुचित है, बल्कि खतरनाक भी है। यह हमें उस एक चीज से और दूर ले जाता है जो हम सभी हैं वो है इंसान।’ कृति खरबंदा को आखिरी बार साल 2021 की फिल्म ‘14 फेरे’ में नजर आई थीं। वह ‘राणा नायडू सीजन 2’ में भी नजर आ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed