फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Johar talks about her biggest insecurity when Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani Movie released

Karan Johar: 'हम बीच में फंसे थे, अंदर ही अंदर घबराहट थी', करण जौहर ने अपनी सबसे बड़ी असुरक्षा का किया खुलासा

Wed, 07 May 2025 05:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 07 May 2025 05:35 PM IST
सार

Karan Johar Biggest Insecurity: फिल्म निर्देशक करण जौहर की सबसे बड़ी असुरक्षा क्या है? हाल ही में उनसे यह सवाल किया गया। उन्होंने क्या बताया जानते हैं।

विज्ञापन
Karan Johar talks about her biggest insecurity when Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani Movie released
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने कई चर्चित फिल्में बनाई हैं। हालांकि, कुछ वक्त तक वे निर्देशक की दुनिया से दूर रहे और फिर साल 2023 में आई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में एक बार फिर निर्देशन में कमबैक किया। हालांकि, इस फिल्म की मेकिंग के दौरान वे काफी डरे हुए थे। हाल ही में उन्होंने इस बारे में बात की।

विज्ञापन
Trending Videos

सात साल बाद संभाली निर्देशन की कमान
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' सिनेमाघरों में सफल रही। इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आए। दर्शकों को फिल्म की कहानी से लेकर दोनों सितारों की केमिस्ट्री तक सबकुछ पसंद आया। करीब सात साल बाद करण जौहर ने किसी फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली थी। करण जौहर का कहना है कि फिल्म की रिलीज से पहले वे काफी नर्वस थे और यह उनके लिए काफी मुश्किल वक्त रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'असफलता का डर सबसे बड़ी असुरक्षा'
करण जौहर से हाल ही में राज शमनी के साथ एक इंटरव्यू में उनकी सबसे बड़ी असुरक्षा के बारे में पूछा गया। इसका जवाब देते हुए, फिल्म निर्माता ने कई असुरक्षाओं के बारे में बताया। बाद में जब उनसे उनकी सबसे बड़ी असुरक्षा का जिक्र करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें असफल होने का डर है।

विज्ञापन

बोले- 'हम बीच में फंसे हुए थे'
करण जौहर ने उदाहरण देते हुए कहा कि वे सात साल बाद 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ निर्देशक के रूप में वापसी कर रहे थे। यह फिल्म जुलाई 2022 में रिलीज होने वाली थी और उनकी रिलीज बहुत अव्यवस्थित थी, क्योंकि 'ओपेनहाइमर' और 'बार्बी' पहले ही स्क्रीन पर आ चुकी थीं। 'गदर 2' कतार में थी। करण जौहर ने कहा, 'हम बीच में फंसे हुए थे'।

ट्रेलर के समय हुआ ऐसा अहसास
करण ने आगे कहा कि जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ तो इसे उस तरह से नहीं सराहा गया, जैसा सोचा गया था। उन्होंने बताया, 'मेरे ख्याल से ट्रेलर एक वाइब दे रही थी। मुझे इस बात का एहसास हो चुका था कि क्योंकि मैं बहुत जागरुक हूं। अंदर ही अंदर मैं बहुत घबरा रहा था कि क्या होगा अगर फिल्म असफल रही?'। उन्होंने कहा कि असफलता से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अपनी निर्देशित फिल्म के असफल होने से उन्हें बस यही डर सता रहा था कि लोग उसके बाद उन्हें गंभीरता से नहीं लेंगे। हालांकि, ' रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रिलीज हुई और फैंस को पसंद आई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

और पढ़ें:

Operation Sindoor: फवाद खान ना घर के ना घाट के, भारत के खिलाफ उगला जहर; एक्टर की इस बात से नाराज पाकिस्तानी

Subham Release Date: सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर कीं दिलकश तस्वीरें, साथ में बताई फिल्म 'शुभम' की रिलीज डेट

Bhagyashree: 'आपके बच्चों को शेर राजा बनना होगा', बच्चों की परवरिश को लेकर भाग्यश्री ने दिए पेरेंटिंग टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed