{"_id":"66f289a9ebfce19f9209c127","slug":"karan-johar-said-shah-rukh-khan-full-potential-is-not-utilized-also-praised-aamir-khan-calls-his-game-changer-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: करण का बयान- इंडस्ट्री ने नहीं किया शाहरुख की क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल, आमिर को बताया गेम चेंजर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Karan Johar: करण का बयान- इंडस्ट्री ने नहीं किया शाहरुख की क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल, आमिर को बताया गेम चेंजर
Tue, 24 Sep 2024 03:13 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Tue, 24 Sep 2024 03:13 PM IST
सार
बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक करण जौहर ने शाहरुख खान को लेकर कहा कि इंडस्ट्री में उनकी क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि शाहरुख सुपरस्टार के दबाव की वजह से कई भूमिकाएं नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान-आमिर खान-करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। वह बीते कई वर्षों से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। हाल में ही दिग्गज निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने उनके बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि शाहरुख को मुख्य धारा के सितारे के रूप में अपनी क्षमताओं का पूरी तरह से इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी गई। निर्देशक ने कहा, "वह एक ऐसा अनोखा सितारा बनना चाहते थे, जो सिनेमा को बदल दे। हालांकि, अब कोई भी इसकी अनुमति नहीं देगा। निर्देशक ने आगे कहा कि जब शाहरुख खान का नाम लिया जाता है, तो उनके नाम के साथ एक उम्मीद जुड़ी होती है।"
विज्ञापन
सुपरस्टार के दबाव की वह शाहरुख नहीं कर पाते कई भूमिकाएं- करण
करण जौहर हाल में ही हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान और आमिर खान को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि सुपरस्टार की छवि बनाए रखने का दबाव, अक्सर शाहरुख जैसे अभिनेता को लीक से हटकर कुछ अलग भूमिकाएं करने से रोकता है। उन्होंने कहा कि शाहरुख ने पहेली और अशोका जैसी फिल्मों के साथ आदर्श से हटकर कदम उठाने का प्रयास किया। उन्होंने यह भी कहा कि शाहरुख में हमेशा से प्रयोग करने और बदलाव लाने की इच्छा रही है, जो उनके करियर की शुरुआत से ही स्पष्ट रही है।
विज्ञापन
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने तेलुगु में गाया देवरा का चुट्टामल्ले गाना, जूनियर एनटीआर बोले- 'ओह माय गॉड'
विज्ञापन
'शाहरुख हिंदी सिनेमा में क्रांति लाना चाहते हैं'
करण जौहर ने आगे कहा कि शाहरुख कभी भी मुख्यधारा के हीरो जैसी छवि नहीं चाहते थे। हालांकि, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे की सफलता ने उन्हें इस रास्ते पर डाल दिया। इस फिल्म के बाद उनकी कई प्रेम कहानियों वाली फिल्में आईं, लेकिन वह हमेशा से कुछ अलग तरह की भूमिकाएं करना चाहते थे। निर्देशक ने कहा कि शाहरुख का केतन मेहता, कुंदन शाह और मणि कौल जैसे निर्देशकों के साथ काम करना इस बात का सबूत है। निर्देशक ने शाहरुख की इच्छा उजागर करते हुए कहा कि वह एक ऐसे अभिनेता बनना चाहते हैं, जो सिनेमा में क्रांति ला सके।
Preity Zinta: जब 'संघर्ष' की शूटिंग के दौरान 'ऊप्स मूमेंट' का शिकार हुई थीं प्रीति, अक्षय कुमार ने ऐसे की थी मदद
आमिर को बताया गेम चेंजर
करण ने इस दौरान बॉलीवुड के एक और सुपरस्टार आमिर खान की भी बात की। उन्होंने आमिर की इंडस्ट्री के लिए गेम चेंजर बनने की सराहना की। उन्होंने कहा कि आमिर ने जिस तरह लगातार अलग-अलग तरह की भूमिकाएं चुनीं, वो बेहद शानदार रहा। करण ने आमिर की लगान का उल्लेख करते हुए बताया कि ये भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने इस दौरान आमिर की तारे जमीन पर, रंग दे बसंती जैसी कई अन्य फिल्मों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आमिर ने गजनी भी की, जिसने हिंदी सिनेमा में रीमेक वाले दौर को वापस लाया।
अपने बालों से क्यों परेशान हैं शाहिद कपूर? साझा किया मजेदार वीडियो