Kapil Sharma: 'सपनों पर हमला, लेकिन हम नहीं टूटेंगे', फायरिंग के बाद आया 'कैप्स कैफे' की टीम का बयान
Firing on Kapil Sharma Kaps Cafe: कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग के बाद अब कैप्स कैफे की टीम की ओर से बयान जारी किया गया है।
विस्तार
'सपनों पर हमला, लेकिन हम नहीं टूटेंगे'
'कैप्स कैफे' ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक मैसेज शेयर किया, जिसमें लिखा था, 'हमने इस कैफे को सिर्फ एक बिजनेस के रूप में नहीं, बल्कि लोगों के लिए एक सुकून भरा कोना बनाने के ख्वाब के साथ खोला था। जहां कॉफी हो, बातचीत हो और गर्मजोशी से भरा माहौल हो। लेकिन उस सपने को गोलियों की आवाज से चीर दिया गया। ये दिल तोड़ने वाला है। हम इस सदमे को अब भी पचा नहीं पा रहे हैं, लेकिन हम हार नहीं मानेंगे।'
ये खबर भी पढ़ें: Humaira asghar: चर्चा में रहती थीं PAK एक्ट्रेस हुमैरा असगर, परिवार ने नाता तोड़ा; हुआ दर्दनाक अंत
कैफे की टीम का ऑफिशियल बयान
इस घटना के बाद फैंस और स्थानीय समुदाय की ओर से कैफे को सपोर्ट मिला है। कैफे की टीम ने आगे लिखा, 'आपकी दुआओं, प्रार्थनाओं और संदेशों ने हमारे दिल को छू लिया है। हमें इस कैफे को बनाते समय जो भरोसा आप सभी ने दिखाया, वही आज हमें मजबूत बना रहा है।' इस मैसेज में आगे टीम ने लिखा, 'आइए हम सभी मिलकर इस तरह की हिंसा के खिलाफ एकजुट हों और कैप्स कैफे को फिर से एक खुशहाल और सुरक्षित जगह बनाएं।'
क्या है मामला?
कनाडा में स्थित कैप्स कैफे पर गुरुवार तड़के एक कार में बैठे शख्स ने नौ राउंड फायरिंग की। शुरुआती जांच में शक जताया जा रहा है कि ये हमला खालिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
कपिल ने अभी तक नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
अब तक कपिल शर्मा की ओर से इस हमले पर कोई सीधा बयान नहीं आया है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि वो बेहद शॉक्ड हैं और अपने स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।