Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने अपने नए कॉमेडी शो का किया एलान, टीवी नहीं ओटीटी पर होगा स्ट्रीम
अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले कपिल शर्मा ने अपने शो का पता बदल दिया है। दिवाली के दो दिन बाद धमाका करने वाले कपिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए अपने नए शो की घोषणा की है।
विस्तार
कपिल ने अपने नए कॉमेडी शो का किया एलान
अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले कपिल शर्मा ने अपने शो का पता बदल दिया है। दिवाली के दो दिन बाद धमाका करने वाले कपिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए अपने नए शो की घोषणा की है। कपिल ने फैंस के साथ शो का प्रोमो शेयर किया है, लेकिन बिना शीर्षक वाले शो में कपिल अपने हिट शो 'द कपिल शर्मा शो' के कई सहयोगियों के साथ नजर आएंगे।
Emraan Hashmi: विलेन बनकर दर्शकों को कई बार चौंका चुके हैं इमरान हाशमी, इन फिल्मों में दिखाई जबर्दस्त अदाकारी
शो का नया प्रोमो साझा कर फैंस को किया उत्साहित
शो के नए प्रोमो में कॉमेडियन को अपने मैनेजर को अपने नए घर को सजाने के बारे में निर्देश देते हुए दिखाया गया है। वे वहां अपनी पुरानी टीम के सदस्यों को ढूंढते नजर आते हैं, जिनमें अर्चना पूरन सिंह से लेकर कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक शामिल हैं। जैसे ही प्रोमो खत्म होता है, मैनेजर पूछता है कि क्या वह इन लोगों को बाहर फेंकना चाहते हैं। इस पर कपिल मुस्कुराते हैं और कहते हैं, 'घर बदला है, परिवार नहीं।'
फैंस की मिल रही है सराहना
कपिल शर्मा के इस प्रोमो को दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'एक बार फिर कपिल को स्क्रीन पर देखने में काफी मजा आएगा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लगता है टीवी से पत्ता कट गया है। अब पैसे देकर शो देखना पड़ेगा।' एक और यूजर ने कहा, 'अब देखना है कि इस नए शो में कपिल कौन सा नया धमाल करने वाले हैं।'