{"_id":"68e8c19f5e8cdba5020fa20d","slug":"kantara-chapter-1-worldwide-box-office-collection-earn-500-crore-2025-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'कांतारा चैप्टर 1' ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, पहले ही हफ्ते में कमा डाले 500 करोड़","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'कांतारा चैप्टर 1' ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, पहले ही हफ्ते में कमा डाले 500 करोड़
Fri, 10 Oct 2025 01:49 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:49 PM IST
सार
Kantara Chapter 1 Worldwide Collection: ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' हर दिन इतिहास रच रही है।
विज्ञापन
कांतारा चैप्टर 1
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज के बाद, फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली। आलोचकों और दर्शकों ने फिल्म की कहानी और ऋषभ शेट्टी के अभिनय की सराहना की। आज 10 अक्टूबर को निर्माताओं ने एलान किया है कि फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में वर्ल्डवाइड 509 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
The divine cinematic storm continues to soar higher at the box office 🔥💥#KantaraChapter1 crosses 509.25 CRORES+ GBOC worldwide in the 1st week! #BlockbusterKantara running successfully in cinemas near you. ❤️🔥#KantaraInCinemasNow #DivineBlockbusterKantara… pic.twitter.com/jxYuPN47jL
— Hombale Films (@hombalefilms) October 10, 2025विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माताओं ने पोस्ट में दी जानकारी
'कांतारा चैप्टर 1' 2022 में रिलीज होने वाली फिल्म 'कंतारा' का प्रीक्वल है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका ऋषभ शेट्टी ने निभाई है। वही इस फिल्म के निर्देशक और लेखक भी हैं। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा 'दिव्य सिनेमाई तूफान बॉक्स ऑफिस पर लगातार बढ़ रहा है। 'कांतारा चैप्टर 1' ने पहले ही हफ्ते में दुनिया भर में 509.25 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है! ब्लॉकबस्टर 'कांतारा चैप्टर 1' आपके नजदीकी सिनेमाघरों में चल रही है।'

‘कांतारा चैप्टर 1’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
सभी भाषाओं में अच्छी कमाई की
मूल रूप से कन्नड़ में बनी 'कंतारा चैप्टर 1' उन फिल्मों में से एक है जिसने सभी भाषाओं में कामयाबी पाई है। हिंदी संस्करण ने बुधवार को भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। तेलुगु संस्करण ने अब तक 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है। जबकि मलयालम और तमिल दोनों ने भी 20-20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

'कांतारा चैप्टर 1' ने भारत में कमाए इतने करोड़
'कांतारा चैप्टर 1' ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर भी कब्जा जमाया है। गुरुवार को फिल्म ने 20.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म ने भारत में अब तक 334.94 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट
'कंतारा चैप्टर 1' में ऋषभ शेट्टी के अलावा रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसकी तीसरी फिल्म 'कंतारा चैप्टर 2' की घोषणा हो चुकी है।