{"_id":"6901074b44b9aaca590112f0","slug":"kantara-chapter-1-makers-clarify-early-ott-release-date-hindi-version-have-to-wait-2025-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस वजह से OTT पर जल्दी आ रही 'कांतारा चैप्टर 1', हिंदी वर्जन को इतने हफ्ते करना होगा इंतजार; निर्माता का दावा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
इस वजह से OTT पर जल्दी आ रही 'कांतारा चैप्टर 1', हिंदी वर्जन को इतने हफ्ते करना होगा इंतजार; निर्माता का दावा
Tue, 28 Oct 2025 11:41 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:41 PM IST
सार
Kantara Chapter 1 OTT Release: 'कांतारा चैप्टर 1' जल्द ही ओटीटी पर आने वाली है। इतनी जल्दी इस फिल्म के रिलीज होने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इस पर निर्माता ने जवाब दिया है।
विज्ञापन
कांतारा चैप्टर 1 ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विस्तार
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा: चैप्टर 1' सिनेमाघरों में रिलीज होने के सिर्फ चार हफ्ते बाद ओटीटी पर आ रही है। यह फिल्म 31 अक्तूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी। निर्माताओं के इस कदम ने पूरे ट्रेड जगत को चौंका दिया है। कई लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या इतनी जल्दी इसे रिलीज करना ठीक रहेगा? इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए, होम्बले फिल्म्स के पार्टनर चालुवे गौड़ा ने स्पष्ट किया कि समय से पहले डिजिटल रिलीज होना वर्षों पहले हुए एक समझौते का नतीजा है।
विज्ञापन
इसलिए ओटीटी पर जल्दी आ रही फिल्म
इंडिया टुडे से बातचीत में चालुवे गौड़ा ने कहा, 'फिलहाल फिल्म के सिर्फ दक्षिण भारतीय संस्करण (तमिल, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम) ही ओटीटी पर रिलीज होंगे, हिंदी संस्करण नहीं। हिंदी संस्करण आठ हफ्ते बाद आएगा। इस रिलीज के लिए समझौता तीन साल पहले हुआ था, इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी है। उस समय, मानक प्रक्रिया अलग थी।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
कांतारा चैप्टर 1
- फोटो : इंस्टग्राम-@kantarafilm
ओटीटी पर आने के बावजूद करेगी अच्छा प्रदर्शन
उन्होंने आगे बताया 'ज्यादातर दक्षिण फिल्में अब चार हफ्तों की विंडो पर चलती हैं। कुछ ज्यादा समय तक चलती हैं, कुछ तीन से चार हफ्तों में ही पूरी हो जाती हैं। कोविड से पहले, सभी फिल्मों के लिए यह आठ हफ्तों का हुआ करता था। कोविड के बाद, कुली जैसी बड़ी रिलीज भी हिंदी समेत सभी भाषाओं में चार हफ्तों के बाद ओटीटी पर आ रही हैं।' चालुवे गौड़ा का मानना है कि ओटीटी रिलीज के बावजूद यह फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करती रहेगी।
यह खबर भी पढ़ें: 'बाहुबली' में काम करते हुए तमन्ना भाटिया ने सीखी कल्पना, अब हुआ यह बड़ा बदलाव, इंटरव्यू में किया खुलासा

दो अक्तूबर को रिलीज हुई थी फिल्म
फिल्म 'कंतारा: चैप्टर 1', 2 अक्तूबर को दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म सिनेमाघरों में लगातार अच्छी कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर अब तक इसने 592.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसे ऋषभ शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया है। इसमें गुलशन देवैया, रुक्मिणी वसंत और जयराम ने अभिनय किया है।