फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kantara chapter 1 fans wears daiva costume netizens slams them on internet

Kantara Chapter 1: दैव का रूप धारण करके ‘कांतारा चैप्टर 1’ देखने पहुंचा फैन, वीडियो देख यूजर्स ने लगाई लताड़

Mon, 06 Oct 2025 06:22 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 06 Oct 2025 06:22 PM IST
सार

Kantara Chapter 1 Viral Videos: ऋषभ शेट्टी अभिनीत 'कांतारा चैप्टर 1' इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। प्रशंसकों में फिल्म को लेकर इतना क्रेज है कि उनके अलग-अलग रूप में तस्वीर और वीडियोज सामने आ रहे हैं। एक फैन दैव रूप धारण कर थिएटर पहुंचा, जिसकी कुछ लोग आलोचना कर रहे हैं। जानिए क्या हुआ।

विज्ञापन
Kantara chapter 1 fans wears daiva costume netizens slams them on internet
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : एक्स

विस्तार

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन से ही साउथ के फैंस इसे देखने के बाद दैव का रूप धारण करक थिएटर्स में एंट्री कर रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। साथ ही कुछ लोगों ने अलग-अलग तरीके से फिल्म के प्रति अपनी खुशी और प्रेम को जाहिर किया। हालांकि, अब कुछ नेटिजंस इस व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं कि ये उनकी परंपरा का अनादर है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन


दैव का रूप धारण कर सिनेमाघर पहुंचा फैन
'कंतारा: चैप्टर 1' के एक सीन की नकल करते हुए एक प्रशंसक ने दैव का रूप धारण किया और थिएटर में पहुंच गया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर छा गया। इसमें वो फैन सिनेमाघर में आकर नृत्य कर रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही कई लोगों ने धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति इसे अनादर व्यवहार कहा।
विज्ञापन

 


यह खबर भी पढ़ें: Sshura Khan: पोती से मिलने अस्पताल पहुंचीं हेलन और सलमा खान, अरहान-निर्वाण भी आए नजर

ये वीडियो भी हो रहा वायरल 
'कांतारा चैप्टर 1' फिल्म के रिलीज के पहले दिन एक फैन थिएटर के बाहर अलग रूप में नजर आ रहा था। पीले रंग का कुर्ता और धोती पहने एक प्रशंसक ने थिएटर के बाहर ऋषभ शेट्टी के चरित्र द्वारा किए गए एक दृश्य को दोहराया, जिससे वो सोशल मीडिया पर तेजी से वयारल हो रहा है।
 


आलोचना कर रहे फैंस
इन वीडियो के वायरल होते ही कुछ फैंस इसकी आलोचना करते हुए प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 
 




 
 

'कांतारा चैप्टर 1' के बारे में
'कांतारा चैप्टर 1' साल 2022 की सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जिसे ऋषभ शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि उनके साथ रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed