फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kantara Chapter 1 Box Office Records Rishab Shetty kannada movie collection

Kantara Chapter 1 Box office: मात्र चार दिन में कमाए 335 करोड़, 'कांतारा चैप्टर 1' ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स

Mon, 06 Oct 2025 01:45 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 06 Oct 2025 01:45 PM IST
सार

Kantara Chapter 1 Records: 2 अक्टूबर को साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। फिल्म ने अब तक कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। 

विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Box Office Records Rishab Shetty kannada movie collection
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : एक्स

विस्तार

कन्नड़ सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार झंडे गाड़ रही है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में ही 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म अब 300 करोड़ की राह पर निकल चुकी है। सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ 2' के रिकॉर्ड पर भी अब 'कांतारा' की नजर है। चलिए जानते हैं फिल्म फिलहाल किस स्थिति में खड़ी है, इसने अब तक कौन-कौन से रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। 

विज्ञापन


भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने पहले दिन 61.85 करोड़ की कमाई के साथ शानदार ओपनिंग की। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 45.4 करोड़ कमाए।  इसके बाद फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला और तीसरे दिन फिल्म ने 55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 61.5 करोड़ कमा लिए। रिलीज के पाचंवे दिन यानी सोमवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने   4.41 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने अब तक 228.16 करोड़ का कुल कलेक्शन कर लिया है जो कि आने वाले समय में निश्चित तौर पर बढ़ने वाला है।
विज्ञापन


2025 की छठी सबसे कमाऊ फिल्म 
अगर इस साल रिलीज हुईं फिल्मों की बात करें तो इस लिहाज से यह फिल्म कहां खड़ी है, चलिए जानते हैं-
 
फिल्म घरेलू कलेक्शन (करोड़) वर्ल्डवाइड कलेक्शन (करोड़)
छावा 604.1 808.7
सैयारा 334.2 575.8
कुली 285.01 516.7
वॉर 2 240.5 360.7
महावतार नरसिम्हा 249.7 326.1
कांतारा चैप्टर 1 228.16 (अब तक) 325 (अब तक)
लोका चैप्टर 1 152.4 296.8
हाउसफुल 5 190.3 292.5
ओजी  272.6 (अब तक) 183.22 (अब तक)
एल 2 एम्पुरान 268.1 105.8


यह खबर भी पढ़ें: Ullas Pandalam: स्ट्रोक के बाद चलने-फिरने में भी असमर्थ हुए अभिनेता उल्लास, वायरल वीडियो देख चिंतित हुए फैंस
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Kantara Chapter 1 Box Office Records Rishab Shetty kannada movie collection
'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : x
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 
वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो विदेशों में भी 'कांतारा चैप्टर 1' ने शानदार रफ्तार पकड़ ली है। फिल्म ने वीकेंड पर इंटरनेशनल मार्केट में 6 मिलियन डॉलर यानी करीब 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन चार दिनों में 335 करोड़ के पार पहुंच गया है।



वर्ल्डवाइड तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली कन्नड़ फिल्म
फिल्म ने अब तक विदेशी मार्केट में भी कई फिल्मों को पछाड़ दिया है। फिल्म ने कमाई के मामले में आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ को पीछे छोड़ दिया जिसने कुल 266 करोड़ कमाए थे। इसके अलावा इसने कन्नड़ फिल्मों में 'लोका चैप्टर 1' के 290 करोड़ के कलेक्शन, साल 2023 की ब्लॉकबस्टर 'हनुमान' के 298 करोड़ की आजीवन कमाई को भी पार कर लिया। इतना ही नहीं फिल्म ने 'केजीएफ' के 248 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया।

यह खबर भी पढ़ें: Box Office Collection: चौथे दिन 200 करोड़ क्लब में शामिल ‘कांतारा’, जानिए SSKTK और बाकी फिल्मों का हाल?

Kantara Chapter 1 Box Office Records Rishab Shetty kannada movie collection
कांतारा चैप्टर 1 के निर्देशक, अभिनेता ऋषभ शेट्टी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
कन्नड़ सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म
फिलहाल कन्नड़ सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म यश की 'केजीएफ 2' है, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 1250 करोड़ का बिजनेस किया था। उसके बाद 'कांतारा' का ही नंबर आता है जिसने साल 2022 में रिलीज होने के बाद 450 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की थी जबकि यह फिल्म महज 16 करोड़ में बनी थी। अब तीसरे नंबर पर यश की केजीएफ को पीछे छोड़कर 'कांतारा चैप्टर 1' ने अपनी जगह बना ली है।



वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी कन्नड़ फिल्म
इसी के साथ ही 'कांतारा चैप्टर 1' कन्नड़ सिनेमा के इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। इससे पहले यश की 'केजीएफ 2' ने अपने पहले वीकेंड में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 380 करोड़ का कलेक्शन किया था। भले ही ऋषभ शेट्टी की ये फिल्म 'केजीएफ 2' को इस मामले में पीछे ना कर पाई हो लेकिन इसकी शानदार कमाई को देखते हुए यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में कई रिकॉर्ड्स टूट सकते हैं। 

'कांतारा चैप्टर 1' के बारे में
'कांतारा चैप्टर 1' साल 2022 की सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जिसे ऋषभ शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया है। कहानी पहले भाग की घटनाओं से करीब एक हजार साल पहले की है, जो उस समय के रहस्यमयी लोककथाओं और देवी-दैव आराधना की परंपराओं को दिखाती है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि उनके साथ रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों दोनों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। शानदार सिनेमैटोग्राफी, दमदार संगीत और लोककथा-आधारित कहानी की वजह से इसका वर्ड ऑफ माउथ भी अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed