फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kannappa Actor Vishnu Manchu And Prabhu Deva Meet UP CM Yogi Adityanath During Film Promotion

Kannappa: लखनऊ पहुंची ‘कन्नप्पा’ की टीम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात; सीएम ने दीं शुभकामनाएं

Wed, 09 Apr 2025 03:58 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 09 Apr 2025 03:58 PM IST
सार

Kannappa Team With CM Yogi: अभिनेता विष्णु मांचू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कन्नप्पा’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में आज अभिनेता लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

विज्ञापन
Kannappa Actor Vishnu Manchu And Prabhu Deva Meet UP CM Yogi Adityanath During Film Promotion
सीएम योगी से मिले कन्नप्पा के स्टार - फोटो : एक्स@iVishnuManchu

विस्तार

विष्णु मांचू की आने वाली फिल्म ‘कन्नप्पा’ लगातार चर्चाओं में बनी है। फैंस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी क्रम में फिल्म की कास्ट ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान अभिनेता विष्णु मांचू और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा मौजूद रहे। फिल्म कलाकारों के साथ मोहन बाबू विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मोहन बाबू और विनय माहेश्वरी भी थे।

विज्ञापन

सीएम योगी ने साइन किया फिल्म का पोस्टर
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘कन्नप्पा’ के पोस्टर पर हस्ताक्षर किए और फिल्म की सफलता के लिए टीम को शुभकामनाएं दीं। ‘कन्नप्पा’ की टीम ने सीएम योगी आदित्यनाथ को ग्लास पेंटिंग और अन्य उपहार भेंट किए और फिर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान अभिनेता विष्णु मांचू मोतियों का एक हार पहने दिखे, जो फिल्म ‘कन्नप्पा’ के धार्मिक हिंदू विषय से भी मेल खाता है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Raid 2: 'रेड 2' में इलियाना डिक्रूज की जगह वाणी कपूर क्यों, नेटिजेंस कर रहे सवाल, अजय देवगन बोले- नए लोग को...

विज्ञापन
विज्ञापन

मेकर्स ने नई रिलीज डेट का किया एलान
‘कन्नप्पा’ एक पौराणिक महाकाव्य है, जिसमें भगवान शिव के महान भक्त की कहानी है। इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। मेकर्स ने आज ही फिल्म की नई रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। 25 अप्रैल को रिलीज होने वाली ये फिल्म अब 27 जून को रिलीज होगी।


यह खबर भी पढ़ें: DDLJ: लंदन के ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ में लगेगा शाहरुख-काजोल का स्टैच्यू, डीडीएलजे के फेमस पोज की मिलेगी झलक

ये कलाकार आएंगे नजर
मुकेश कुमार सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विष्णु मांचू कन्नप की भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ प्रिति मुकुंदन प्रमुख भी भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा फिल्म में मोहनलाल, अक्षय कुमार, प्रभास और काजल अग्रवाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं प्रभु देवा ने फिल्म के एक गाने की कोरियोग्राफी की है। इसलिए वो फिल्म के साथ जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed