फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kannada actor Upendra claims his and actor wife Priyanka phones hacked Know Details

Actor Upendra Phones Hacked: कन्नड़ एक्टर उपेंद्र और उनकी पत्नी का फोन हैक, लोगों से की यह अपील

Mon, 15 Sep 2025 02:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 Sep 2025 02:44 PM IST
सार

Actor Upendra Phones Hacked: मशहूर कन्नड़ एक्टर उपेंद्र का दावा है कि उनका फोन हैक हो गया है। सिर्फ उनका ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी प्रियंका का फोन भी हैक हुआ है।

विज्ञापन
Kannada actor Upendra claims his and actor wife Priyanka phones hacked Know Details
एक्टर उपेंद्र-प्रियंका - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कन्नड़ अभिनेता उपेंद्र साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। उन्होंने ऐसा दावा किया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कन्नड़ अभिनेता उपेंद्र ने दावा किया है कि उनके और उनकी पत्नी प्रियंका के फोन हैक हो गए हैं। उपेंद्र ने लोगों से अपील की है कि वे उनके और उनकी पत्नी के फोन नंबरों से आने वाले पैसों की मांग संबधी मैसेज का रिप्लाई न करें।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
एक्टर उपेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट भी शेयर किया है और इसके जरिए लोगों को आगाह किया है। वीडियो के साथ उपेंद्र ने कैप्शन लिखा है, 'सतर्क रहें'।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Upendra Kumar (@nimmaupendra)


यूपीआई ट्रांसफर की डिमांड कर रहे हैकर्स
उपेंद्र और उनकी पत्नी प्रियंका के फोन हैक होने के बाद हैकर्स कथित तौर पर उनके कॉन्टेक्ट वालों को मैसेज करके यूपीआई ट्रांसफर की डिमांड कर रहे हैं। हैकर्स खुद को सेलिब्रिटी कपल बताते हुए उपेंद्र और प्रियंका के परिचितों से पैसे मांग रहे हैं। इस संबंध में कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपने परिचितों को आगाह कर दिया है और इस किस्म के मैसेज का जवाब नहीं देने की अपील की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dr. Priyanka Upendra (@priyanka_upendra)


उपेंद्र की वाइफ ने शेयर किया स्क्रीनशॉट
उपेंद्र की वाइफ प्रियंका ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें उनके एक परिचित से हैकर ने 55 हजार रुपये की डिमांड की है। परिचित ने जब कॉल करने की कोशिश की तो हैकर ने बाद में बात करने की बात कहते हैं 55 हजार रुपये ट्रांसफर करने को कहा और बताया कि बहुत अर्जेंट है। कपल ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है। यह जानकारी साझा करने के लिए नेटिजन्स ने उपेंद्र और प्रियंका का शुक्रिया अदा किया है और सावधान रहने का सुझाव भी दिया है।

आरोपी के खाते में करीब दो लाख रुपये ट्रांसफर
एक्टर उपेंद्र का दावा है कि हैकर्स ने उनके जिन कुछ परिचितों को मैसेज किए, उनमें से कुछ ने पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं। आरोपी के खाते में लगभग दो लाख रुपये पहले ही ट्रांसफर हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि हैकर्स के मैसेज का जवाब न दें। एक्टर के मुताबिक, 'मुझे मिली जानकारी के अनुसार, यह सोचकर कि यह कोई आपातकालीन स्थिति हो सकती है, तीन-चार लोगों ने पैसे भेजे हैं। इसलिए हम शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन आए हैं और हमने साइबर क्राइम में भी शिकायत दर्ज कराई है। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि ऐसा कोई संदेश मिलने पर पैसे न भेजें और पुलिस को सूचित करें। हमारी जानकारी के अनुसार लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये आरोपी को ट्रांसफर हो गए हैं। हमने शिकायत दर्ज कराई है और उन लोगों के पैसे वापस दिलाने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्होंने यह पैसे भेजे हैं। शिकायत के बाद, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed