{"_id":"65fbbb8a9e21ec7910028bba","slug":"kangana-ranaut-wishes-for-sadhguru-recovery-after-surgery-says-i-am-numb-since-i-got-to-know-about-it-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: सद्गुरु को आईसीयू में देख भावुक हुईं कंगना रणौत, सेहत की सलामती के लिए अभिनेत्री ने की दुआ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kangana Ranaut: सद्गुरु को आईसीयू में देख भावुक हुईं कंगना रणौत, सेहत की सलामती के लिए अभिनेत्री ने की दुआ
Thu, 21 Mar 2024 10:22 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 21 Mar 2024 10:22 AM IST
सार
कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सद्गुरु को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिलने की दुआ की। उन्होंने सद्गुरु के दृढ़ संकल्प की तारीफ करते हुए पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन
कंगना रणौत, सद्गुरु
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आध्यात्मिक गुरु एवं ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव की हाल ही में ब्रेन सर्जरी हुई है। दिमाग के एक हिस्से में क्लॉटिंग के कारण सद्गुरु तेज सिर दर्द से जूझ रहे थे। उनकी सर्जरी की गई है। अभिनेत्री कंगना रणौत ने सद्गुरु की सेहत के लिए प्रार्थना की है। साथ ही अभिनेत्री ने चिंता जताई है। मालूम हो कि कंगना की सद्गुरु में गहरी आस्था है। अब जब उनकी तबीयत खराब हुई अभिनेत्री चिंतित हो उठीं।
विज्ञापन
Wednesday Box Office: धीमी हुई शैतान की रफ्तार, योद्धा को नहीं मिल पाया बेशुमार प्यार, जानें बस्तर का हाल
विज्ञापन
शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए की प्रार्थना
सद्गुरु की सर्जरी रविवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुई। कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सद्गुरु को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिलने की दुआ की। कंगना ने सद्गुरु के दृढ़ संकल्प की तारीफ करते हुए कहा कि असहनीय दर्द के बावजूद उन्होंने विशाल शिवरात्रि कार्यक्रम की मेजबानी की।
विज्ञापन
Arthur The King Review: कुत्तों के आतंक के बीच आई इंसान और श्वान की दोस्ती की कहानी, जानिए कहां चूकी फिल्म
बोलीं- 'हम आपके बिना कुछ भी नहीं'
कंगना ने लिखा, 'मुझे जब राधे से सद्गुरु की खराब सेहत के बारे में पता चला, मैं तब से हैरान हूं। सद्गुरु जी ने उस असहनीय दर्द में न सिर्फ विशाल शिवरात्रि कार्यक्रम की मेजबानी की, बल्कि किसी भी बैठक या शिखर सम्मेलन को छोड़ने से भी इनकार कर दिया... वे जल्द ठीक हों, ईश्वर से यही प्रार्थना है। हम आपके बिना कुछ भी नहीं हैं'।
'दर्द बर्दाश्त करना हुआ मुश्किल'
कंगना ने लिखा, 'मैं इस पर विश्वास नहीं करना चाहती हूं, फिर अचानक टूट जाती हूं। मैं अपना दर्द आप सभी के साथ साझा करना चाहती हूं, मेरे लिए इसे सहन करना मुश्किल हो रहा है। ईश्वर उन्हें जल्द ठीक करें'। सर्जरी के बाद सद्गुरू की हालत में अब सुधार हो रहा है। वहीं, अभिनेत्री कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' है। इसमें वह पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखेंगी। यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी।
Nayak 2: नहीं बन रही है 'नायक 2'? निर्माता दीपक मुकट ने फिल्म के सीक्वल की खबर को लेकर तोड़ी चुप्पी