फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kangana Ranaut talks about Love relationship and marriage says love at first sight is nonsense

'पहली नजर का प्यार बकवास है'; कंगना रनौत ने आधुनिक रिश्तों पर की बात; कहा- 'इंस्टाग्राम रील से तुलना न करें'

Tue, 09 Jun 2026 09:06 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 09 Jun 2026 09:06 AM IST
सार

Kangana Ranaut On Love: अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने हाल ही में प्यार, आधुनिक रिलेशनशिप और शादी जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।

विज्ञापन
Kangana Ranaut talks about Love relationship and marriage says love at first sight is nonsense
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। फिर, चाहें वह कोई सामाजिक और राजनीतिक विषय हो या जिंदगी से जुड़ी चीजें। हाल ही में उन्होंने शादी, प्यार और मॉडर्न रिलेशनशिप पर बात की। साथ ही इस बात पर भी चिंता जताई कि सोशल मीडिया के दौर में लोग रिश्तों में ऐसी चीजों की उम्मीदें कर बैठते हैं, जो सच नहीं हैं और फायदेमंद होने के बजाय नुकसानदायक ज्यादा है।

विज्ञापन

Kangana Ranaut talks about Love relationship and marriage says love at first sight is nonsense
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut

ऑनलाइन कंटेंट से जिंदगी की तुलना पर उठाया सवाल
कंगना रनौत ने हाल ही में फीवर एफएम को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि रिश्ते बहुत निजी होते हैं और उन्हें अक्सर ऑनलाइन दिखने वाले पिक्चर-परफेक्ट रोमांस से नहीं मापा जा सकता। अभिनेत्री ने आधुनिक रिश्तों पर बात करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का लोगों के प्यार और शादी को देखने के तरीके पर कितना असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा, 'एक बात मुझे पक्के तौर पर महसूस होती है कि लोगों को रिश्तों के सोशल मीडिया वाले वर्जन से दूर जाने की जरूरत है, जैसे- घुटनों पर बैठकर प्रपोज करना, अंगूठियां, छुट्टियां, बड़े-बड़े इशारे'। कंगना के मुताबिक, 'कई जोड़े अपनी जिंदगी की तुलना ध्यान से चुने गए ऑनलाइन कंटेंट से करने लगते हैं और अपनी भावनाओं पर सवाल उठाने लगते हैं'।

'पहली नजर के प्यार' जैसी बातों को बताया बकवास!
कंगना रनौत ने कहा, 'आजकल बहुत सारे रिश्ते इसलिए खराब हो रहे हैं क्योंकि लोग लगातार अपनी जिंदगी की तुलना ऑनलाइन देखी चीजों से करते हैं और सोचते हैं, 'मेरी जिंदगी वैसी क्यों नहीं है'?  इसके अलावा कंगना रनौत ने 'पहली नजर के प्यार' जैसी बातों को बकवास बताया। उन्होंने कहा, 'मेरी कहानी 'पहली नजर में प्यार' नहीं थी। यह शायद 'पहली नजर में नफरत' थी। फिर यह प्यार बन गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut talks about Love relationship and marriage says love at first sight is nonsense
कंगना रनौत - फोटो : एक्स

कंगना बोलीं- 'रिश्ते कपड़ों की तरह होते हैं'
कंगना ने जोर देकर कहा कि हर रिश्ता अनोखा होता है, क्योंकि हर इंसान अलग बैकग्राउंड और जिंदगी के अनुभव से आता है। उन्होंने कहा, 'हर परिवार बहुत पर्सनल होता है। हर मां अलग होती हैं। हर पिता अलग होते हैं। किन्हीं दो लोगों की परवरिश, करियर या पार्टनर एक जैसे नहीं होते। रिश्तों को 'टेलर-मेड' बताते हुए कंगना ने समझाया कि जो एक कपल के लिए काम करता है, वह दूसरे के लिए काम नहीं कर सकता। रिश्ते इतने पर्सनल और इतने टेलर-मेड होते हैं कि वे सिर्फ दो लोगों के लिए ही सही होते हैं। जैसे आपके कपड़े सिर्फ आप पर फिट होते हैं, वैसे ही आपका रिश्ता भी आपके लिए यूनिक होता है'।

विज्ञापन

Kangana Ranaut talks about Love relationship and marriage says love at first sight is nonsense
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut

इंस्टाग्राम रील से न करें जिंदगी की तुलना
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के दिखावटी आदर्शों के पीछे भागने के बजाय अपने साथी में कमियों को स्वीकार करने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'अगर आपको अपना इंसान मिल गया है, भले ही उनमें सौ चीजें गलत हों, लेकिन दिल से आप जानते हैं कि यह आपका इंसान है, तो आपको अपनी जिंदगी की तुलना इंस्टाग्राम रील्स से नहीं करनी चाहिए। इसके बजाय उसे देखना और अहमियत देना होगा'। कंगना के मुताबिक, बहुत से लोग अपनी जिंदगी की अच्छी चीजों की तारीफ नहीं कर पाते, क्योंकि वे इस बात पर फोकस करते रहते हैं कि उन्हें क्या चाहिए। मैं सोशल मीडिया की वजह से बहुत से लोगों को परेशान देखती हूं। बात करें 'भारत भाग्य विधाता' की तो यह 12 जून को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed