Lock Upp 2: फिर आ रहा है 'लॉक अप' का नया सीजन, टीवी का यह बड़ा सितारा होगा कंगना का कैदी इतनी होगी फीस
कंगना की तरह ही उनके शो का पहला सीजन काफी धमाकेदार था। जिसके चलते नए सीजन को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ी नजर आ रही हैं। खबरों के मुताबिक, टीवी के पापुलर शो 'ये है मोहब्बतें' के 'रमन कुमार भल्ला' यानी करण पटेल नजर आने वाले हैं। फिलहाल उनके अलावा किसी और का नाम सामने नहीं आया है। वहीं, शो में करण पटेल के नाम के कंफर्म होने की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।
विस्तार
बॉलीवुड की क्वीन यानी एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेवाक अंदाज को लेकर मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं। इस बीच खबर है कि एक्ट्रेस एक बार फिर से अपना शो 'लॉक अप' लेकर आ रही हैं। कंगना का यह शो काफी पॉपुलर हुआ था। यही वजह है कि अब एक बार फिर शो का नया सीजन जल्द आने वाला है। 'लॉक अप' सीजन 2 को लेकर काफी ब़ज बना हुआ है। शो के दूसरे सीजन में कंगना की कैद में कौन से स्टार्स होगें इसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं, दूसरे सीजन के कंटेस्टेंट को लेकर कयास लगा रहे हैं। हाल ही में शो को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि 'लॉक अप' सीजन 2 का पहला कैदी कन्फर्म हो गया है। वहीं, इस बार शो में आपको टीवी के कई बड़े चेहरे कंगना के 'लॉक अप' में कैदी बने नजर आएंगे।
'लॉक अप' सीजन 2 को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ी
'लॉक अप' का पहला सीजन सुपर हिट होने के नाते अब लोग दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं खबरों की मानें तो, शो के पहले कैदी और उनकी फीस के बारे में पता चल गया है। कंगना की तरह ही उनके शो का पहला सीजन काफी धमाकेदार था। जिसके चलते नए सीजन को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ी नजर आ रही हैं। खबरों के मुताबिक, टीवी के पापुलर शो 'ये है मोहब्बतें' के 'रमन कुमार भल्ला' यानी करण पटेल नजर आने वाले हैं। फिलहाल उनके अलावा किसी और का नाम सामने नहीं आया है। वहीं, शो में करण पटेल के नाम के कंफर्म होने की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।
'बिग बॉस' के फैन पेज ने किया पोस्ट शेयर
'लॉक अप' सीजन 2 को लेकर 'बिग बॉस' के एक फैन पेज की ओर से पोस्ट शेयर किया गया है। साथ ही पोस्ट को साझा करते हुए लिखा है कि एकता कपूर 'लॉक अप 2' को दिलचस्प बनाना चाहती हैं। यही वजह है कि शो में इस बार एक टीवी के मशहूर सितारों को कास्ट कर रही हैं। करण पटेल को शो में देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड होंगें। वहीं, शो में करण पटेल के नाम के अलावा शो में उनकी फीस को लेकर भी खुलासा किया गया है। खबर है कि शो में आने के लिए करण काफी मोटी रकम ले रहे हैं,लेकिन अभी तक इस खबर पर एक्टर, एकता कपूर या फिर कंगना की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
A post shared by Reality show Khabri (@biggboss16._tazakhabar)
उमर रियाज आ सकते हैं नजर
माना जा रहा है कि अगर ऐसा हुआ तो शो का नया सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है। वहीं, कयास लगाए जा रहे हैं कि 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट आसिम रियाज के भाई उमर रियाज भी शो का हिस्सा बन सकते हैं। इसके अलावा करण कुंद्रा शो में जेलर को रूप में नजर आ सकते हैं, लेकिन इस खबर को लेकर किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें- Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने 'जर्सी' के फेलियर पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारी फिल्म के साथ न्याय नहीं हुआ