फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kangana Ranaut backs police action against Udhayanidhi over remarks On Trisha says vulgar jokes unacceptable

'अश्लील मजाक मंजूर नहीं'; तृषा पर उदयनिधि की टिप्पणी पर कंगना का रिएक्शन, पुलिस एक्शन को बताया अच्छी मिसाल

Tue, 04 Aug 2026 08:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 04 Aug 2026 08:04 PM IST
सार

Kangana Ranaut On Udhayanidhi Trisha Remark Row: उदयनिधि स्टालिन की एक आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद छिड़ गया है। उनके खिलाफ पुलिस ने एक्शन लेते हुए गिरफ्तार किया। इसका कंगना रनौत ने स्वागत किया है। कंगना ने क्या कहा? जानिए

विज्ञापन
Kangana Ranaut backs police action against Udhayanidhi over remarks On Trisha says vulgar jokes unacceptable
तृषा कृ्ष्णन-उदयनिधि-कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु में कावेरी जल विवाद पर आयोजित रैली के दौरान उदयनिधि स्टालिन की अभिनेत्री तृषा पर की गई विवादित टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस टिप्पणी के वायरल होने के बाद मंगलवार को पुलिस ने उनके आवास से द्रमुक नेता और तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि को हिरासत में ले लिया। इस पर कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

कंगना रनौत ने क्या कहा?
कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। तमाम मुद्दों पर वे खुलकर अपनी राय रखती हैं। उन्होंने उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी पर भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उदयनिधि स्टालिन की अभद्र टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ पुलिस के एक्शन की कंगना रनौत ने तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अश्लील जोक्स स्वीकार्य नहीं किए जा सकते हैं। 

कंगना रनौत बोलीं- 'यह एक अच्छी मिसाल है'
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने स्टालिन की गिरफ्तारी वाली खबर साझा करते हुए लिखा है, 'गंदी गालियां देना और द्विअर्थी, अश्लील व भद्दे मजाक करना किसी भी सभ्य समाज को मंजूर नहीं है। इस अपराध के लिए मिस्टर स्टालिन को जेल भेजा गया। हो सकता है कि वे अब जमानत पर बाहर हों, लेकिन यह एक अच्छी मिसाल है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीवीके ने दर्ज कराई शिकायत, महिला आयोग ने भी लिया एक्शन
तृषा कृष्णन पर की गई कथित टिप्पणी के मामले में मंगलवार को स्टालिन को गिरफ्तार कर  लिया गया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पार्टी टीवीके द्वारा पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) में शिकायत दर्ज कराने के बाद की गई। टीवीके की तंजावुर केंद्रीय जिला महिला विंग की संयोजक एस. बैरवी ने तंजावुर पूर्व पुलिस थाने में उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही टीवीके ने इस मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed