फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kamiya Jani trolled for idli-chicken curry combination remark while interviewing Ulajh actress Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor: इडली-चिकन के कॉम्बिनेशन पर कमेंट करना पड़ा कामिया को भारी, जान्हवी कपूर के साथ आई थीं नजर

Mon, 29 Jul 2024 05:11 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 29 Jul 2024 05:11 PM IST
सार

जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'उलझ' को लेकर लगातार इंटरव्यू दे रही हैं। इस बीच कामिया जानी के साथ उनका एक हालिया इंटरव्यू काफी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें इडली के साथ चिकन के कॉम्बिनेशन को लेकर बात की गई है। 

विज्ञापन
Kamiya Jani trolled for idli-chicken curry combination remark while interviewing Ulajh actress Janhvi Kapoor
कामिया जानी-जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @tcurly.tales @janhvikapoor

विस्तार

जान्हवी कपूर बॉलीवुड की जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने लगातार अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाने की कोशिश की है। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'उलझ' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह अब तक के सबसे अलग अवतार में नजर आने वाली हैं। हाल में ही अभिनेत्री कर्ली टेल्स की संस्थापक कामिया जानी के इंटरव्यू में नजर आई थीं।

विज्ञापन

Kamiya Jani trolled for idli-chicken curry combination remark while interviewing Ulajh actress Janhvi Kapoor
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

कामिया जानी हाल में ही जान्हवी के बांद्रा स्थित घर पर आई थीं। इस दौरान उन्होंने खाने की टेबल पर अभिनेत्री के पेशेवर और निजी जीवन से जुड़ी काफी बातचीत भी की। इस बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने उन्हें इडली, चिकन करी, पनीर भुर्जी और मूंग दाल चीला सहित व्यंजन पेश किए। इस खाने में दक्षिण भारतीय और उत्तर भारतीय व्यंजनों को भी शामिल किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kamiya Jani trolled for idli-chicken curry combination remark while interviewing Ulajh actress Janhvi Kapoor
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

इस बीच जान्हवी ने कामिया को इडली के साथ चिकन करी खाने का सुझाव दिया। इसे सुनकर कामिया ने आश्चर्य जताते हुए कहा, "रुको। क्या? इडली के साथ चिकन करी?" उन्होंने कहा कि क्या है सही कॉम्बिनेशन है भी? इसके जवाब में जान्हवी ने कहा कि यह उनके पापा खाते हैं। कामिया ने जाहिर किया कि उन्होंने कभी इडली के साथ चिकन नहीं खाया था।  उन्होंने इसे एक अंजीब कॉम्बिनेशन बताया।
Sanjay Dutt: सायरा बानो से शादी करना चाहते थे संजय दत्त, दिग्गज अभिनेत्री ने साझा किया भावुक किस्सा

विज्ञापन

Kamiya Jani trolled for idli-chicken curry combination remark while interviewing Ulajh actress Janhvi Kapoor
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

इस वीडियो के अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर कामिया को काफी ट्रोल किया गया। इस दौरान लोगों ने इडली और चिकन के संयोजन की जानकारी ना होने को लेकर आश्चर्य जताया। एक यूजर ने कमेंट किया कि अगर उन्हें इडली और चिकन का कॉम्बिनेशन नहीं पता,तो उन्हें आधार कार्ड किसने दे दिया? इस दौरान कई लोगों ने उन्हें हाथों से इडली ना खाने को लेकर भी काफी ट्रोल किया। 
TFPC: 1 नवंबर से नहीं होगी किसी भी फिल्म की शूटिंग, तमिल फिल्म निर्माता परिषद ने की घोषणा

Kamiya Jani trolled for idli-chicken curry combination remark while interviewing Ulajh actress Janhvi Kapoor
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

बात करें जान्हवी के वर्क फ्रंट की, तो इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘उलझ’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी। इसके बाद वह जूनियर एनटीआर के साथ ‘देवरा’ में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह वरुण धवन के साथ ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में भी काम कर रही हैं। 
सुहाना खान ने फैंस के साथ साझा की नई तस्वीर, दिखा अभिनेत्री का खूबसूरत अंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed