फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kamal haasan reacts on bihar election result 2025 know what he says

Bihar Election Result: बिहार चुनाव परिणाम पर कमल हासन का बयान, बोले- ‘वो इसे जीत के रूप में देखेंगे पर हम…’

Sat, 15 Nov 2025 03:10 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 15 Nov 2025 03:10 PM IST
सार

Kamal Haasan On Bihar Election Result: साउथ अभिनेता और राज्यसभा सांसद कमल हासन ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम घोषित होने के बाद प्रतिक्रिया दी है। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन
Kamal haasan reacts on bihar election result 2025 know what he says
कमल हासन - फोटो : एक्स

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाण 14 नवंबर को घोषित हुए, जिसमें एनडीए गठबंधन ने बंपर जीत हासिल की। अब इस जीत पर साउथ अभिनेता और मक्कल निधि मय्यम के संस्थापक कमल हासन ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन


कमल हासन ने कहा- क्या यह ईमानदारी से हुआ?
अभिनेता और राज्यसभा सासंद कमल हासन ने पीटीआई से बातचीत की। उन्होंने कहा, 'विजेता इसे जीत के रूप में देखेंगे, हम इसका आकलन करेंगे कि क्या यह ईमानदारी से हुआ है?' इसके साथ ही एक्टर ने SIR को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। वो बोले-  'जिम्मेदारी सबकी है। मैं अपनी सीमा के भीतर जो कर सकता हूं, कर रहा हूँ। मेरा विनम्र अनुरोध है कि सभी जिम्मेदारी से काम करें।'
विज्ञापन

 

यह खबर भी पढ़ें: फरहाना से खाना बनवाने के लिए शहबाज ने अपनाया ये नायाब तरीका, प्रोमो देख हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप

कमल हासन का वर्कफ्रंट
कमल हासन को आखिरी बार फिल्म 'ठग लाइफ' में देखा गया था। इस फिल्म की कहानी का प्लॉट एक डॉन पर आधारित है। फिल्म में विश्वासघात करने और बदला लेने की कहानी दिखाई गई है। इसके साथ ही इसमें कमल हासन के अलावा सिलाम्बरासन टीआर, तृषा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अशोक सेलवन, अबिरामी, जोजू जॉर्ज, नस्सर, अली फज़ल और रोहित सराफ जैसे कलाकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed