फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kamal Haasan Hidden Talents Beyond Acting Showcased Skills Makeup artist classical dancer writer politician

Kamal Haasan: कमल हासन एक्टिंग के अलावा जानते हैं कई हुनर, वर्षों पहले हॉलीवुड में दिखाया अपना खास टैलेंट

Mon, 02 Jun 2025 05:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 02 Jun 2025 05:36 PM IST
सार

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन ने हिंदी फिल्मों में भी उम्दा अदाकारी की है। जल्द ही वह तमिल फिल्म ‘ठग लाइफ’ में नजर आएंगे, यह फिल्म पैन इंडिया भी रिलीज होगी। कमल हासन सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं है, वह कई तरह के हुनर भी जानते हैं। जानिए, कमल हासन के अलग-अलग टैलेंट के बारे में। 

विज्ञापन
Kamal Haasan Hidden Talents Beyond Acting Showcased Skills Makeup artist classical dancer writer politician
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

विस्तार

कमल हासन एक क्रिएटिव एक्टर हैं, वह अपनी एक्टिंग को बेहतर बनाने के लिए नए-नए हुनर सीखने से कभी पीछे नहीं रहे हैं। जानिए, एक्टिंग को बेहतर बनाने के लिए या उससे इतर क्या-क्या हुनर जानते हैं, एक्टर कमल हासन। 

विज्ञापन
Trending Videos

Kamal Haasan Hidden Talents Beyond Acting Showcased Skills Makeup artist classical dancer writer politician
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम

मेकअप आर्टिस्ट
कमल हासन ने अपनी कई फिल्मों में मेकअप टेक्नीक का भरपूर इस्तेमाल किया है, अलग-अलग अंदाज में वह नजर आए। फिल्म ‘चाची 420’ में एक उम्रदराज महिला का गेटअप उन्होंने लिया था। लेकिन कम ही दर्शक जानते हैं कि वह खुद भी एक कमाल के मेकअप आर्टिस्ट हैं। यहां तक वह हाॅलीवुड एक्टर सिल्वेस्टर स्टेलोन का मेकअप ‘रैंबो 3 (1988)’ फिल्म में कर चुके हैं। कमल हासन ने प्रोस्थेटिक मेकअप का काम सीखने के लिए एक हॉलीवुड फिल्म की टीम के साथ लगभग डेढ़ महीने का समय भी गुजारा था। आगे चलकर ‘इंडियन’ और ‘दशावतारम’ फिल्मों में कमल हासन कई तरह के गेटअप लिए दिखे, यह सब प्रोस्थेटिक मेकअप का ही कमाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kamal Haasan Hidden Talents Beyond Acting Showcased Skills Makeup artist classical dancer writer politician
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम

क्लासिकल डांसर भी हैं
कमल हासन जब 12 साल के थे तो उनकी भरतनाट्यम की ट्रेनिंग शुरू हुई। आगे चलकर एक्टर ने कई भारतीय शास्त्रीय नृत्य यानी डांस की ट्रेनिंग ली। अपनी कई फिल्मों में उन्होंने क्लासिकल डांसर परफॉर्म भी किया है। 

फिल्मों में राइटर के तौर पर सक्रिय 
जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म ‘ठग लाइफ’ के को-राइटर कमल हासन भी हैं। इस फिल्म को मणिरत्नम निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म को कमल हासन ने मणिरत्नम के साथ मिलकर लिखा है। इससे पहले भी कमल हासन कई फिल्मों के राइटर रह चुके हैं। इसमें ‘हे राम’ ‘विक्रम’ और ‘विश्वरुपम’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं। 

 

विज्ञापन

Kamal Haasan Hidden Talents Beyond Acting Showcased Skills Makeup artist classical dancer writer politician
कमल हासन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
एआई का कोर्स किया
कुछ वक्त पहले ही कमल हासन ने अमेरिका के एक एआई इंस्टिट्यूट से 90 दिन का कोर्स किया। वह यह कोर्स करके इसका इस्तेमाल अपनी फिल्मों में आगे करना चाहते हैं। इस कोर्स को करके जब कमल हासन जब वापस लाैटे तो वह काफी खुश थे। 

राजनेता कमल हासन
एक्टर, मेकअप आर्टिस्ट, डांसर और राइटर होने के अलावा कमल हासन एक राजनेता भी हैं। उन्होंने साल 2018 में एक राजनैतिक पार्टी मक्कल नीधि मय्यम की स्थापना की है। इसके जरिए वह दक्षिण भारतीय राजनीति में सक्रिय हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed