फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kalyani Priyadarshan Reveals What Dulquer Salmaan Told her Before Lokah Release

Lokah Chapter 1: रिलीज से पहले 'लोका' की कामयाबी पर क्या बोले थे निर्माता? कल्याणी प्रियदर्शन ने किया खुलासा

Mon, 08 Sep 2025 03:04 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 08 Sep 2025 03:04 PM IST
सार

Kalyani Priyadarshan On Dulquer Salmaan: फिल्म 'लोका' की अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने इस बात का खुलासा किया है कि इसकी रिलीज से पहले निर्माता दुलकर सलमान ने उनसे क्या कहा था। 

विज्ञापन
Kalyani Priyadarshan Reveals What Dulquer Salmaan Told her Before Lokah Release
कल्यानी प्रियदर्शन - फोटो : इंस्टाग्राम @kalyanipriyadarshan

विस्तार

भारत की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म 'लोका चैप्टर 1' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। यह फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज होने के सिर्फ 11 दिनों के अंदर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 82 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। फिल्म में चंद्रा नाम की एक लड़की की कहानी दिखाई गई है। चंद्रा के पास अलौकिक शक्तियां हैं। इस किरदार को कल्याणी प्रियदर्शन ने निभाया है। हाल ही में उन्होंने फिल्म के निर्माता के बारे में एक खुलासा किया है।
विज्ञापन

कल्याणी ने दुलकर सलमान के बारे में खुलासा किया
पोस्ट-कट क्लैरिटी को दिए एक इंटरव्यू में कल्याणी प्रियदर्शन ने फिल्म के निर्माता दुलकर सलमान के बारे में कहा 'उन्होंने (दुलकर) मुझे फोन किया और कहा मुझे इस फिल्म पर पैसे गंवाने की परवाह नहीं। मुझे बस खुशी है कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई। हमें यकीन था कि हमने एक अच्छी फिल्म पर काम किया है। यह दर्शकों को पसंद आएगी या नहीं, यह हमारे हाथ में नहीं था। आंकड़ों पर ध्यान ही मत दो। बस इतना जान लो कि मैं एक निर्माता के तौर पर बहुत खुश हूं। मुझे लगता है कि फिल्म दर्शकों को ढूंढ ही लेती है।'

यह खबर भी पढ़ें: Lokah Chapter 1 Movie Review: सीट से बांधे रखेगी ‘लोका’, बेहतर हो सकता था अंत; दिल चुराकर चौंका देंगी कल्याणी
विज्ञापन
विज्ञापन

Kalyani Priyadarshan Reveals What Dulquer Salmaan Told her Before Lokah Release
लोका चैप्टर 1 - फोटो : यूट्यूब
दुलकार सलमान ने फिल्म को विस्तार दिया
कल्याणी ने बताया 'शुरुआत में यह एक छोटी सी फिल्म थी और इसे सिर्फ चंद्रा की कहानी माना जा रहा था। जब दुलकर आए, तो उन्होंने इसमें संभावनाएं देखीं। उन्होंने सोचा हमारे पास इतने सारे किरदार हैं, शायद हम किसी और से शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन उन्होंने कहा नहीं, यह चंद्रा की कहानी है। चलो उसी से शुरुआत करते हैं।' इस तरह से उन्होंने फिल्म बनाई।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dulquer Salmaan (@dqsalmaan)


विज्ञापन

फिल्म के बारे में
फिल्म 'लोका चैप्टर 1' मलयालम की फिल्म है। इसमें कल्याणी प्रियदर्शन के अलावा नस्लेन, सैंडी, अरुण कुरियन, चंदू सलीम कुमार, निशांत सागर, रघुनाथ पलेरी, विजयराघवन और निथ्या श्री ने अभिनय किया है। इस फिल्म का निर्देशन डोमिनिक अरुण ने किया है। इसका निर्माण दुलकर सलमान ने अपने बैनर वेफरर फिल्म्स के तहत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed