फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kakuda new poster out Riteish Deshmukh faces off to gost in sonakshi sinha Aashif Khan film zee5 share update

Kakuda Poster: 'काकुड़ा' से कड़ा मुकाबला करते दिखे रितेश देशमुख, सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म का नया पोस्टर जारी

Tue, 09 Jul 2024 08:07 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 09 Jul 2024 08:07 PM IST
सार

ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने आदित्य सरपोतदार की फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें 'ककुडा' को 'मैनहंटर' और रितेश देशमुख उर्फ विक्टर को 'घोस्ट हंटर' के रूप में दिखाया गया है।

विज्ञापन
Kakuda new poster out Riteish Deshmukh faces off to gost in sonakshi sinha Aashif Khan film zee5 share update
काकुड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सोनाक्षी सिन्हा और रितेश देशमुख की फिल्म ‘काकुड़ा’ एलान के बाद से ही सुर्खियों में छाई हुई है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसने प्रशंसकों के उत्साह को बढ़ा दिया। वहीं, अब फैंस की उत्सुकता को और बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने फिल्म से अभिनेता रितेश देशमुख का नया पोस्टर जारी किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

रितेश देशमुख का नया पोस्टर
ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने आदित्य सरपोतदार की फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें 'ककुडा' को 'मैनहंटर' और रितेश देशमुख उर्फ विक्टर को 'घोस्ट हंटर' के रूप में दिखाया गया है। इस तीखे और डरावने मुकाबले में यह देखना बाकी है कि आखिर में कौन जीतेगा। इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, 'क्या विक्टर का अंग्रेजी तंत्र ककुडा के सामने टिक पाएगा? कोई जोखिम न लें, इस मंत्र पर टिके रहें- दरवाजा खुला रखो, शाम 7:15 बजे, हर मंगलवार।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ZEE5 (@zee5)

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की कहानी और कलाकार
रितेश के अलावा ककुड़ा में सोनाक्षी सिन्हा, आशिफ खान और साकिब सलीम भी हैं। यह फिल्म रतोडी के भूतिया गांव के बारे में है, जहां हर घर में दो दरवाजे होते हैं- एक बड़ा और एक छोटा। ककुड़ा के लिए छोटा दरवाजा खुला होना चाहिए। इससे पहले एक साक्षात्कार में रितेश देशमुख ने खुलासा किया कि उन्होंने काकुड़ा के लिए साइन किया, क्योंकि उन्हें लगा कि स्क्रिप्ट दिलचस्प थी। अभिनेता ने कहा कि यह एक हॉरर कॉमेडी है, लेकिन यह केवल डराने और हंसाने तक ही सीमित नहीं है। देशमुख ने बताया कि काकुड़ा एक ऐसी कहानी है, जिसमें बहुत सारा दिल है और यह पात्रों के बीच के रिश्तों के बारे में है।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी काकुड़ा
फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने साल 2021 की 20 जुलाई को फिल्म की शूटिंग शुरू होने का एलान किया था। हालांकि, दर्शकों को इसका लंबा इंतजार करना पड़ा है। इस फिल्म की रिलीज डेट दो साल से अटकी पड़ी थी और अब आखिर ओटीटी पर फिल्म आ रही है। यह फिल्म 12 जुलाई को जी5 पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed