फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kajol Devgan shares lovely post on mother Tanuja Mukherjee Birthday with a emotional post

Kajol: काजोल और तनीषा मुखर्जी ने मां तनुजा को दी जन्मदिन की बधाई, खूबसूरत तस्वीरों के साथ लिखा प्यारा नोट

Mon, 23 Sep 2024 02:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 23 Sep 2024 02:49 PM IST
सार

अभिनेत्री काजोल ने अपनी मां और दिग्गज अभिनेत्री तनुजा के जन्मदिन के मौके पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने खूबसूरत संदेश लिखकर अपनी मां को बधाई दी है।

विज्ञापन
Kajol Devgan shares lovely post on mother Tanuja Mukherjee Birthday with a emotional post
काजोल-तनुजा-तनीशा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अपने जमाने की दिग्गज अदाकारा तनुजा आज अपना 81वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। तनुजा की बेटियों और चर्चित अभिनेत्री काजोल व तनीशा ने भी मां के जन्मदिन के मौके पर खूबसूरत पोस्ट साझा किया है। दोनों बेटियों ने मां के लिए दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। 

विज्ञापन


काजोल ने साझा कीं खूबसूरत तस्वीर
काजोल ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वे और बहन तनीषा मां तनुजा के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में तीनों पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में बर्थडे का केक है। इसके साथ काजोल ने लिखा है कि क्या हुआ जो आप 81 की हो गई हैं, आपकी खूबसूरती अभी भी 18 वर्ष जैसी है। काजोल ने आगे लिखा है, 'अगर जन्मदिन फूल होते, तो हम मेज को इनसे भर देते। हमारी सदाबहार खूबसूरत मां को 81वां उर्फ 18वां जन्मदिन मुबारक! हम आपको बहुत प्यार करते हैं मां'।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)



सितारों ने भी दीं बधाईयां
काजोल ने मां के जन्मदिन के केक की जो फोटो शेयर की है, उस पर भी तनुजा की तस्वीर छपी है। तनुजा की केक पर नजर आ रही तस्वीर तब की है, जब वे इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार रहीं। काजोल के पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ चर्चित सितारों ने भी कमेंट कर तनुजा को जन्मदिन की बधाई दी है। शिल्पा शेट्टी , रवीना टंडन, अर्चना पूरन सिंह समेत कई हस्तियों ने शुभकामना संदेश लिखे हैं। 

इस फिल्म से किया डेब्यू
तनुजा ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया। उन्होंने करियर की शुरूआत अपनी बहन नूतन के साथ 'हमारी बेटी' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की। फिर उन्होंने 1960 में 'छबीली' फिल्म से बतौर हीरोइन डेब्यू किया। हालांकि, उन्हें पहचान 'हमारी याद आयेगी' फिल्म के बाद मिली। इसके अलावा तनुजा ने दीवार, खाकी, भूत, मुकदमा जैसी फिल्मों में भी काम किया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed