फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kadambari Jethwani Files Complaint Against KVR Vidyasagar and claims Harassment by IPS Officers

Kadambari Jethwani: कादंबरी जेठवानी ने राजनेता और IPS अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, दर्ज कराई शिकायत

Sat, 31 Aug 2024 11:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 31 Aug 2024 11:21 PM IST
सार

कादंबरी जेठवानी ने पुलिस अधिकारियों पर भी उनकी गैरकानूनी गिरफ्तारी और दुर्व्यवहार में मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है। अभिनेत्री का दावा है कि तीन आईपीएस अधिकारी ने उन्हें और उनके माता-पिता को करीब 40 दिनों तक हिरासत में रखा था।

विज्ञापन
Kadambari Jethwani Files Complaint Against KVR Vidyasagar and claims Harassment by IPS Officers
कादंबरी जेठवानी - फोटो : इंस्टाग्राम @kadambari_jethwani

विस्तार

 अभिनेत्री कादंबरी जेठवानी ने हाल ही में एनटीआर पुलिस आयुक्त एसवी राजशेखर बाबू से मुलाकात कर राजनीतिक नेता और फिल्म निर्माता केवीआर विद्यासागर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में वाईएसआरसीपी शासन के दौरान उत्पीड़न के बारे में कई जानकारियां सामने आई हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री ने आईपीएस अधिकारियों पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन


कादंबरी जेठवानी ने IPS अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
कादंबरी जेठवानी ने पुलिस अधिकारियों पर भी उनकी गैरकानूनी गिरफ्तारी और दुर्व्यवहार में मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है। अभिनेत्री का दावा है कि तीन आईपीएस अधिकारी ने उन्हें और उनके माता-पिता को करीब 40 दिनों तक हिरासत में रखा था। इसके साथ ही अभिनेत्री ने बताया कि जब तक केस चला उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से टॉर्चर किया गया। यही नहीं, कादंबरी ने यह भी बताया कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया और जब उन्होंने शिकायत दर्ज कराई को बॉम्बे में बीकेसी पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत वापस लेने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


अभिनेत्री ने सुनाई आपबीती
एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा, "देश का कोई भी ईमानदार नागरिक कभी नहीं चाहेगा कि उसका नाम इन सभी विवादों में फंसे। मेरा मतलब है कि कौन चाहता है कि उसका नाम अखबारों में छपे। मुझे मेरी सहमति के बिना अवैध और गैरकानूनी तरीके से इसमें घसीटा गया। ऐसा कहा जाता है कि लोग जो करते हैं, वे करते ही रहते हैं, लेकिन मुझे भगवान पर पूरा भरोसा है और देश में अच्छे लोग हैं, ईमानदार और नेक लोग हैं जो निर्दोषों को परेशान नहीं होने देंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेत्री के खिलाफ दर्ज की गई थी शिकायत
बता दें कि इससे पहले वाईएसआरसी पदाधिकारी कुक्कला विद्या सागर ने कादंबरी जेठवानी के खिलाफ एक धोखाधड़ी की भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अभिनेत्री ने इसे मानने इनकार कर दिया और उनके दावे को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने कुक्कला विद्या सागर के विवाह का ऑफर ठुकरा दिया था। इसलिए वह अभिनेत्री को परेशान कर रहे हैं। अभिनेत्री ने यह भी दावा किया है कि उनके खिलाफ एक हाई प्रोफाइल साजिश रची गई थी।







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed