फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kabhi Neem Neem Kabhi Shahad Shahad show promo out Afia Tayebali Abrar Qazi

Kabhi Neem Neem Kabhi Shahad Shahad: कड़वाहट से शुरू होगी प्रेम कहानी! अबरार काजी के आगामी शो का प्रोमो जारी

Tue, 08 Apr 2025 04:52 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 08 Apr 2025 04:52 PM IST
सार

Kabhi Neem Neem Kabhi Shahad Shahad Promo: टीवी के दर्शकों के मनोरंजन करने के लिए 'कभी नीम नीम कभी शहद शहद' नाम का शो आने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं यह शो कब और कहां शुरू होगा?

विज्ञापन
Kabhi Neem Neem Kabhi Shahad Shahad show promo out Afia Tayebali Abrar Qazi
कभी नीम नीम कभी शहद शहद - फोटो : इंस्टाग्राम @starplus

विस्तार

दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए टीवी पर एक नया शो आने को तैयार है। आगामी शो 'कभी नीम नीम कभी शहद शहद' का प्रोमो निर्माताओं ने जारी किया। प्रोमों में दो एक दम अलग-अलग विचारधारों के लोगों के बीच प्यार और कड़वाहट जन्म लेता दिखा। 

विज्ञापन


क्या है प्रोमो में?
सामने आए प्रोमो में एक लड़की ‘कथा’, जिसे पेड़ और पौधों से बहुत प्यार है अपने गार्डेन के साथ काफी खुश नजर आती है। उसकी मां उसे टोकते हुए प्यार से कहती है, इन पौधों से ही शादी करोगी क्या? इसके बाद वह बीते हुए कल का उदाहरण देकर बात को टाल देती है। अगले ही पल एक रइसजादा (उदय) जो शेफ और जिसे कुकिंग से प्यार है उससे टकराता है, जिससे कथा के पौधे टूट  जाते हैं। गोबर लगने से उदय नाराज हो जाता है। दोनों की बीच एक तीखी बहस होती है। उदय कसम खाता है कि वह उसे अपने प्यार में गिरा कर छोड़ देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by StarPlus (@starplus)



यह खबर भी पढ़ें: Naomika Saran: कौन हैं नाओमिका सरन, जिनकी खूबसूरती के दीवाने हुए नेटिजन्स; जानिए अक्षय कुमार से क्या है रिश्ता


कब और कहां देख सकेंगे शो
यह धारावाहिक स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। इसमें एक पारिवारिक ड्रामा और प्यार दोनों ही देखने को मिलने की उम्मीद है। 21 अप्रैल से शाम 7 बजे से इसका प्रसारण शुरू होगा। दर्शक इसे ओटीटी पर भी देख सकते हैं।


यह खबर भी पढ़ें: Disha Salian: जज पर विवादित टिप्पणी कर फंसे दिशा के पिता के वकील, हाईकोर्ट ने शुरू की अवमानना की कार्यवाही


‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ स्टार कास्ट
शो में अबरार काजी और आफिया तायबली मुख्य भूमिका निभाएंगी। अबरार पहले से ही टीवी शो के माध्यम से लोगों को दिलों में जगह बना चुके हैं। उन्हें आखिरी बार ‘कुमकुम भाग्य’ में देखा गया था, जहां उन्हें राची शर्मा के साथ देखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed