फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Junaid Khan debut movie Maharaj seems to be in trouble organization expressed objection

Maharaj: विवादों में घिरती दिख रही जुनैद खान की ‘महाराज’, इस संगठन ने जताई आपत्ति

Sun, 09 Jun 2024 04:12 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 09 Jun 2024 04:12 PM IST
सार

जुनैद खान की फिल्म महाराज विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है। विश्व हिंदू परिषद ने इसे लेकर आपत्ति जताई है। संगठन ने कहा है कि रिलीज से पहले फिल्म उन्हें दिखाई जाए ताकि वह ये सुनिश्चित कर सके कि फिल्म में कुछ आपत्तिजनक नहीं है। अन्यथा वह इसका विरोध करेंगे। 
 

विज्ञापन
Junaid Khan debut movie  Maharaj seems to be in trouble organization expressed objection
महाराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमिर खान के बेटे जुनैद की आगामी फिल्म ‘महाराज’ मुश्किलों में फंसती हुई नजर आ रही है। यह जुनैद की डेब्यू फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘महाराज’ को लेकर एक संगठन ने आपत्ति जताई है। विश्व हिंदू परिषद ने फिल्म में हिंदू नेताओं को गलत तरीके से दर्शाने का आरोप लगाया है, जिससे की लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। 
विज्ञापन


निर्माताओं ने नहीं दिया पत्र का जवाब
रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद ने निर्माताओं को जो पत्र भेजा था उसका जवाब नहीं आया है, लेकिन मौखिक रूप से बात हुई है। गौतम रावरिया ने कहा कि उन्होंने उनसे अनुरोध किया है कि फिल्म को रिलीज होने से पहले एक बार उन्हें दिखाया जाए ताकि वह निश्चिंत हो सके की फिल्म में कुछ आपत्तिजनक नहीं है।
विज्ञापन

Suresh Gopi: सिने जगत से लेकर देश की सियासत तक, कौन हैं केरल से भाजपा के पहले सांसद अभिनेता सुरेश गोपी?
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म की रिलीज पर लगा सकते हैं रोक
हालांकि, उनके इस अनुरोध का अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। गौतम ने कहा कि अगर उन्हें कुछ आपत्तिजनक लगता है तो वे इसकी रिलीज रोक देंगे और यहां तक कि वे हाईकोर्ट जाने पर भी विचार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धार्थ पी मल्होत्रा और नेटफ्लिक्स की ओर से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

क्या है 'महाराज' की कहानी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराज एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म साल 1862 के एक केस पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक पत्रकार और एक शक्तिशाली व्यक्ति के बीच कानूनी लड़ाई को दिखाती है। महाराज रिलीज से पहले ही दर्शकों और प्रशंसकों के बीच में चर्चा का विषय बन चुकी है। बता दें कि फिल्म 14 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
Kartik Aaryan: चूहों से परेशान हुए कार्तिक आर्यन, इस वजह से खर्च करने पड़े लाखों रुपये
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed