फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jr NTR Devara to release in Japan on 28 march 2025 ticket sales set to begin on 3 January 2025 poster out

Devara: जापान ने धमाल मचाने के लिए तैयार जूनियर एनटीआर की 'देवरा', इस दिन से शुरू होगी टिकटों की बिक्री

Thu, 26 Dec 2024 12:43 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 26 Dec 2024 12:43 PM IST
सार

Devara: जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' अब जापान में भी रिलीज होने के लिए तैयार है। इसकी रिलीज डेट के साथ-साथ फिल्म की टिकट बिक्री को लेकर भी खबर सामने आई है। 
 

विज्ञापन
Jr NTR Devara to release in Japan on 28 march 2025 ticket sales set to begin on 3 January 2025 poster out
देवरा पार्ट 1 - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

विस्तार

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की पैन इंडिया फिल्म 'देवरा पार्ट वन' 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे फैंस ने खूब पसंद भी किया। फिल्म में जूनियर एनटीआर की दोहरी भूमिकाएं हैं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने उम्मीद के मुकाबले प्रदर्शन नहीं किया। वहीं, इस बीच अब 'देवरा' से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। अब यह फिल्म जापान में भी दर्शकों को अपना दीवाना बनाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

Devara OTT Hindi Release: एनटीआर के फैंस के लिए खुशखबरी, जानिए किस प्लैटफॉर्म पर हिंदी में देख सकेंगे 'देवरा'

विज्ञापन

इस दिन जापान में रिलीज होगी फिल्म
'देवरा' के निर्माताओं ने फिल्म को जापान में रिलीज करने का एलान किया। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का जापानी पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठाया। निर्माताओं ने एलान किया है कि यह फिल्म 28 मार्च 2025 को जापान में एक भव्य रिलीज के लिए तैयार है।
Devara Ott Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी देवरा पार्ट 1, नहीं देखी है अभी तक तो नोट कर लें तारीख

विज्ञापन

फिल्म के टिकटों की एडवांस बुकिंग
निर्माताओं ने इसकी टिकट बिक्री के बारे में जानकारी दी है। रिलीज का प्रबंधन ट्विन द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने प्रभास की कल्कि 2898 एडी का प्रबंधन किया था। अब 'देवरा' के टिकटों की बिक्री 3 जनवरी 2025 से शुरू होगी। वहीं, अब देखना यह होगा कि जापान में फिल्म को दर्शकों से कैसे प्रतिक्रिया मिलती है।

विज्ञापन

'देवरा' के कलाकार
'देवरा' जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म भी थी। फिल्म में जान्हवी कपूर, सैफ अली खान के साथ राम्या कृष्णा, प्रकाश राज, श्रीकांत, श्रुति मराटे, नारायण, शाइन टॉम चाको, कलैयारासन, अभिमायु सिंह जैसे अन्य कलाकार भी थे। 'देवरा' का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया था। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed