फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Johny Lever daughter Jamie was asked to strip on video call during an audition

Jamie Lever: कास्टिंग काउच का शिकार हुईं जॉनी लीवर की बेटी, बोलीं- 'डरावना था अनुभव'; खुद को इस तरह बचाया

Thu, 24 Jul 2025 02:36 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 24 Jul 2025 02:36 PM IST
सार

Jamie Lever Casting Couch Experience: जेमी को बताया गया कि ऑडिशन वीडियो कॉल पर होगा जहां वह निर्देशक से बात करेंगी। उन्होंने स्क्रिप्ट देने से भी इन्कार किया।

विज्ञापन
Johny Lever daughter Jamie was asked to strip on video call during an audition
जेमी लीवर - फोटो : इंस्टाग्राम @its_jamielever

विस्तार

कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने बताया है कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करना आसान नहीं है। कई कलाकारों को अक्सर अपनी राह में कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इसमें सबसे बड़ी बाधा है कास्टिंग काउच। हाल ही में जॉनी लीवर की बेटी जेमी ने बताया कि एक बार काम देने के नाम पर उनके साथ बड़ा घोटाला होने वाला था। इस अनुभव से वह डर गई थीं। 
विज्ञापन
Trending Videos

जेमी अपने काम खुद ही करती थीं
जेमी ने बताया कि उन्होंने लोगों से कास्टिंग काउच के अनुभव सुने थे, लेकिन उनका मानना था कि इंडस्ट्री में उनके पिता का होना उनके लिए राहत की बात थी। जेमी के मुताबिक करियर के शुरुआती दौर में, उनका कोई मैनेजर नहीं था और वह खुद ही अपने काम करती थीं। एक बार उनके पास एक ऐसे शख्स का फोन आया जो उन्हें एक बड़े प्रोजेक्ट में कास्ट करने का नाटक कर रहा था। जेमी ने जूम से बातचीत में बताया कि 'उन्होंने पूछा कि क्या मैं ऑडिशन देना चाहूंगी। ऐसे मौके हमारे लिए बहुत बड़ी बात होते हैं, इसलिए मैंने हां कह दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

जेमी ने वीडियो कॉल पर ऑडिशन दिया
जेमी को बताया गया कि ऑडिशन वीडियो कॉल पर होगा जहां वह निर्देशक से बात करेंगी। जेमी ने बताया 'उन्होंने कहा कि हम स्क्रिप्ट नहीं देंगे।' इसके बाद उन्हें मीटिंग का एक लिंक मिला। जैसे ही जेमी ने लिंक पर क्लिक किया, उनका वीडियो चालू हो गया। हालांकि दूसरी तरफ बैठे शख्स ने अपना वीडियो नहीं दिखाया। उसने कहा 'मैं सफर कर रहा हूं इसलिए मैं अपना वीडियो चालू नहीं कर सकता, लेकिन यह एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म है जिसके लिए हम कास्टिंग कर रहे हैं और आप इस भूमिका में अच्छी तरह से फिट बैठती हैं।'

यह खबर भी पढ़ें: Nushrratt Bharuccha: इंडस्ट्री में भेदभाव पर बोलीं नुसरत भरूचा, कहा- 'पांच मिनट वॉशरूम इस्तेमाल करने के लिए...'
विज्ञापन

Johny Lever daughter Jamie was asked to strip on video call during an audition
जेमी लीवर - फोटो : इंस्टाग्राम @its_jamielever
जेमी से कपड़े उतारने को कहा गया
जेमी को बताया गया कि वह एक बोल्ड किरदार के लिए ऑडिशन दे रही हैं। ऐसे में उन्हें वीडियो कॉल पर ऐसी एक्टिंग करनी है जैसे वह किसी 50 साल के शख्स को इम्प्रेस कर रही हैं। इस दौरान जैमी से कपड़े उतारने के लिए भी कहा गया। इस पर जेमी ने कहा अगर कोई स्क्रिप्ट होगी तो वह उसके हिसाब से काम करेंगी। ऐसे में दूसरी तरफ से कहा गया 'कोई स्क्रिप्ट नहीं है। अगर आप कुछ कहना चाहती हैं या कुछ और करना चाहती हैं, तो बेझिझक करें।'

जेमी ने बात करने में असहज महसूस किया
इस तरह की बातें सुनकर जेमी के होश उड़ गए। उन्होंने कहा कि वह ऐसा करने में सहज नहीं हैं। इस पर दूसरी तरफ से कहा गया 'यह एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है और हम वाकई तुम्हें कास्ट करना चाहते हैं, यह तुम्हारे लिए एक बड़ा मौका है।' इसके बाद जेमी ने उनसे कहा कि वह इस वक्त उनसे बात करने में सहज नहीं हैं। इसके बाद उन्हेंने वीडियो बंद कर दिया।

इस अनुभव से जेमी डर गई थीं
बाद में जेमी को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हो सकता था। जेमी लीवर ने कहा कि अगर मैं उनके सामने कुछ करती तो वह मेरा वीडियो बना लेते और मुझे परेशान कर सकते थे। इस अनुभव ने उन्हें डरा दिया था। इससे पहले उन्होंने मुंबई में ऐसा कुछ नहीं देखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed