कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद देशभर के लोगों में गुस्सा है। फिल्मी कलाकार भी इस मामले पर खुलकर बोल रहे हैं। इसी सिलसिले में ताजा नाम जॉन अब्राहम का है, जो आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई घटना से काफी दुखी हैं। उन्होंने एक हालिया साक्षात्कार में महिला सुरक्षा को लेकर अपनी ओर से सुझाव दिया है।
2 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : इंस्टाग्राम @thejohnabraham
जॉन अब्राहम का कहना हैं कि माता-पिता को अपने बेटों को सही ढंग से व्यवहार करने के बारे में सिखाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी के स्वर में लड़कों से अच्छा बर्ताव करने को कहा। साथ ही मां-बाप से लड़कों की अच्छी परवरिश करने की भी उम्मीद जताई।
Akash Pratap Home Coming: ‘मैं लड़ेगा’ के हीरो आकाश का कानपुर में बैंड बाजे के साथ स्वागत, गले मिलते ही रो पड़ी मां
3 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : इंस्टाग्राम @thejohnabraham
जॉन अब्राहम ने यह सब सुझाव रेडियो नशा को दिए एक हालिया साक्षात्कार में साझा किए। जॉन ने कहा कि वो लड़कियों को कुछ भी नहीं कहेंगे, क्योंकि उनकी गलती ही क्या है? बता दें कि ये पहला मौका नहीं है, जब जॉन अब्राहम ने महिला सुरक्षा को लेकर खुलकर अपनी बात रखी हो। उन्होंने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में कहा था कि भारतीय पुरुषों को इस बात को समझना चाहिए कि उन्हें महिलाओं के साथ किस तरह का व्यवहार करना चाहिए।
4 of 5
'वेदा'
- फोटो : इंस्टाग्राम @@thejohnabraham
इन दिनों जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' सिनेमाघरों में चल रही है। यह फिल्म जातिगत भेदभाव के मुद्दे पर बात करती है। इसमें शरवरी और अभिषेक बनर्जी ने भी अहम रोल अदा किया है। इसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती हुई दिख रही है। फिल्म ने अभी तक 17 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है।
5 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : इंस्टाग्राम @thejohnabraham
जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्मों की बात करें तो जल्द ही 'द डिप्लोमैट' में अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन शिवम नायर कर रहे हैं। इसमें कुमुद मिश्रा, शारिब हाशमी और सादिया खतीब समेत कई कलाकार भी नजर आएंगे। इसके अलावा जॉन को 'तेहरान' में भी देखा जाएगा, जो एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन अरुण गोपालन ने किया है। फिल्म में पंजाबी अभिनेत्री नीरू बाजवा और मानुषी छिल्लर भी काम करती दिखेंगी।
Do Dooni Pyaar: स्टार प्लस ने किया नए शो का एलान, 'दो दूनी प्यार' में दिखेगी पकड़ौआ विवाह की कहानी