फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jennifer Lopez Kisses Her Background Dancers On The Stage In American Music Awards

Jennifer Lopez: परफॉर्मेंस के बीच जेनिफर लोपेज ने किया बैक डांसर्स को किस, AMA 2025 से वीडियो वायरल

Tue, 27 May 2025 01:42 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 27 May 2025 01:42 PM IST
सार

Jennifer Lopez Kiss On Stage: मशहूर सिंगर-एक्टर जेनिफर लोपेज ने अपनी परफॉर्मेंस के बीच स्टेज पर कुछ ऐसा किया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन
Jennifer Lopez Kisses Her Background Dancers On The Stage In American Music Awards
जेनिफर लोपेज - फोटो : एक्स- Twitter: re_jlo

विस्तार

अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड 2025 में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई शॉक्ड रह गया। दरअसल, एक्टर-सिंगर जेनिफर लोपेज अवॉर्ड समारोह की ओपेनिंग सेरेमनी में परफॉर्मेंस दे रही थीं। तभी जेनिफर ने कुछ ऐसा किया कि वहां बैठे लोग हैरान रह गए। जेनिफर लोपेज ने अपन परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर ही अपने साथ डांस करने वाले तीन बैकस्टेज डांसर्स को किस कर लिया। इनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल थे। 

विज्ञापन

पुरुष-महिला दोनों डांसर्स को किया किस
जेनिफर ने अवार्ड शो की शुरुआत डांस मेडली से की जिसमें उनके कई बैकअप डांसर्स के साथ एक धमाकेदार किस-ऑफ भी शामिल था। 2025 एएमए की शुरुआत जेनिफर ने अपने 2012 के हिट डांस अगेन के धीमे संस्करण को गाकर की, जिसके बाद शो की झलक दिखाने वाला एक मोंटाज दिखाया गया। हालांकि, जिस बात ने सभी को सबसे ज्यादा हैरान कर दिया, वह था जेनिफर का हाई-पावर परफॉरमेंस के दौरान अपने पुरुष और महिला दोनों डांसर्स को किस करना। किस-ऑफ की शुरुआत टेडी स्विम्स के लूज कंट्रोल पर डांस करने से हुई।

विज्ञापन

 


फैंस बोले- लाइमलाइट के लिए किया ऐसा
जेनिफर की ये वीडियो सामने आने के बाद अब फैंस की इस पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, अधिकतर फैंस का ये मानना है कि ये सिर्फ लाइमलाइट पाने के लिए किया गया है। एक्स पर एक यूजर ने लिखा, क्या यह काफी निराश करने वाला है कि हर अवार्ड शो को इस अजीब बकवास में बदलना पड़ता है। जेनिफर लोपेज 55 साल की हैं। यह सिर्फ ध्यान आकर्षित करने के लिए एक शर्मनाक काम है।



कुछ यूजर्स ने किया समर्थन
एक यूजर ने लिखा कि मैं जेनिफर की फैन नहीं हूं, लेकिन ये कुछ काफी अलग था।



एक अन्य यूजर ने कहा कि जेनिफर लोपेज अब तक की सबसे महान कलाकारों में से एक हैं, जिनके पास एक ऐसी लीगेसी है जिसके बारे में ज्यादातर लोग केवल सपना देख सकते हैं। फिर भी लोग उनकी तारीफ करने से इनकार करते हैं जिसके वे हकदार हैं। वास्तव में पागलपन है।




एक यूजर ने कहा कि जेनिफर लोपेज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सबसे महान कलाकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed