Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   jaya bachchan pose happily at durga mumbai pandal with kajol fans reactions goes viral

Jaya Bachchan: 'ऐसा सिर्फ काजोल कर सकती हैं', जया बच्चन ने अकेले खिलखिलाकर दिए पोज; फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

Tue, 30 Sep 2025 11:59 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 30 Sep 2025 11:59 PM IST
सार

Jaya Bachchan With Kajol: मंगलवार को जया बच्चन काजोल संग दुर्गा पंडाल में दिखीं लेकिन यहां उन्होंने मीडिया को हंसते हुए पोज भी दिए और किसी को डांटा भी नहीं। ये नजारा देख लोगों की सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

विज्ञापन
jaya bachchan pose happily at durga mumbai pandal with kajol fans reactions goes viral
जया बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे दुर्गा पूजा पंडाल में इस बार का नजारा बेहद खास रहा। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन, जिन्हें मीडिया के सामने अक्सर सख्त और चिड़चिड़े अंदाज में देखा जाता है, इस बार अपने बिल्कुल अलग ही रूप में नजर आईं। मौका था दुर्गा पूजा का और साथ थीं अभिनेत्री काजोल। नतीजा यह हुआ कि सोशल मीडिया पर जया बच्चन की हंसती-खिलखिलाती तस्वीरें और वीडियो छा गए।
विज्ञापन


काजोल ने करवाया सोलो पोज
पूजा के बाद जब जया बच्चन लाल सिल्क की साड़ी में पंडाल में खड़ी थीं, तो काजोल ने उन्हें पैपराजी के कैमरों के सामने खड़ा कर दिया। दोनों ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं और फिर काजोल ने जया को बच्चे की तरह इशारे करते हुए सोलो पोज देने के लिए कह दिया। यही नहीं, काजोल ने ताली बजाकर और जोर से हंसते हुए जया से स्माइल करने की फरमाइश भी की। नतीजा यह हुआ कि जया अपनी मुस्कान रोक न पाईं और लगातार हंसते हुए पैप्स को पोज देती रहीं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)

विज्ञापन
विज्ञापन



यह खबर भी पढ़ें: Homebound BO Collection: ना शुरुआत अच्छी, ना वीकेंड का फायदा; 'होमबाउंड' की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हालत पतली


लाल साड़ी में नजर आईं जया
इस दौरान जया बच्चन का पारंपरिक लुक भी लोगों को खूब भाया। उन्होंने लाल रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर सुनहरे जरी का खूबसूरत बॉर्डर और बूटियों का डिजाइन था। जालीदार पल्लू और सिंपल मैचिंग ब्लाउज के साथ उनका यह लुक बेहद सादगीपूर्ण और आकर्षक लग रहा था। बालों को बन में बांधकर उस पर लाल गुलाब लगाया गया था। रूबी और डायमंड जूलरी, हाथ में कंगन और घड़ी ने उनके पारंपरिक अंदाज को पूरा किया। माथे पर लाल बिंदी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी।

लोगों ने कहा- 'ये तो असली जया हैं या AI वर्जन?'
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि 'ये असली जया बच्चन नहीं हो सकतीं, शायद ये उनका AI वर्जन है', तो किसी ने कह- 'काजोल ने वो कर दिखाया जो कोई नहीं कर सका, जया जी को खुलकर हंसा दिया।' वहीं कुछ फैंस को उनकी मुस्कुराहट देखकर ‘कभी खुशी कभी गम’ की सास-बहू वाली बॉन्डिंग याद आ गई।

लोगों का रिएक्शन भी देखिए

काजोल भी दिखीं ग्लैमरस
इस मौके पर काजोल भी बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। उन्होंने गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाली टिशू साड़ी पहनी थी, जिसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज और लाल चूड़ियां उनके लुक को पूरा कर रही थीं। फ्लोरल ईयररिंग्स और स्टाइलिश हेयर बन के साथ उनका लुक ट्रेडिशनल और मॉर्डन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed