फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   jaya bachchan fan pushed controversy kangana ranaut ashoke pundit reacts to viral video

Jaya Bachchan: 'ये शर्मनाक है; 24 घंटे गुस्से में नहीं रह सकते', जया बच्चन के धक्का मारने पर बोले अशोक पंडित

Wed, 13 Aug 2025 12:08 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 13 Aug 2025 12:08 PM IST
सार

Ashok Pandit on Jaya Bachchan: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और सपा सांसद जया बच्चन के वायरल हो रहे वीडियो पर अब फिल्ममेकर और अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
jaya bachchan fan pushed controversy kangana ranaut ashoke pundit reacts to viral video
जया बच्चन-अशोक पंडित - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन एक बार फिर अपने गुस्से की वजह से सुर्खियों में हैं। बीते मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें जया बच्चन एक फैन को धक्का देती नजर आ रही हैं। ये घटना उस समय की बताई जा रही है जब एक व्यक्ति उनके पास सेल्फी लेने के इरादे से आया था। इस पूरे घटनाक्रम ने न केवल आम लोगों बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के नामचीन चेहरों को भी नाराज कर दिया है।
विज्ञापन


अशोक पंडित ने दी प्रतिक्रिया
इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) के अध्यक्ष और फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी इस घटना को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि एक लोक सेवक का ये कर्तव्य होता है कि वो जनता के प्रति विनम्र और संवेदनशील रहे। उनकी तरफ से जारी बयान में लिखा गया, 'सिर्फ इसलिए कि कोई सेल्फी लेना चाहता है, किसी को धक्का देना बेहद निंदनीय है। यह उन लोगों का अपमान है, जिन्होंने उन्हें एक सार्वजनिक प्रतिनिधि के रूप में चुना है।'
विज्ञापन




यूजर्स ने भी साधा निशाना 
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने जया बच्चन के व्यवहार को घमंडी और असहनीय करार दिया। कई यूजर्स की तरफ से जया बच्चन के खिलाफ कमेंट्स किए गए। एक यूजर ने लिखा- 'फैंस की इज्जत करनी चाहिए, क्योंकि आप जहां हो वहां सिर्फ हमारी वजह से ही पहुंची हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन






कंगना रनौत ने भी की निंदा
इस घटना को लेकर इंडस्ट्री के कई लोगों ने भी अपनी असहमति जताई है। कंगना रनौत ने बिना शब्दों को तोड़े अपने स्टाइल में इस मामले को ‘शर्मनाक’ बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जया बच्चन जैसी महिलाएं, जो अपने विशेषाधिकारों का खुला प्रदर्शन करती हैं, समाज में गलत संदेश फैलाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जया बच्चन अमिताभ बच्चन की पत्नी न होतीं, तो शायद लोग उनके व्यवहार को इतनी सहजता से नहीं लेते।


View this post on Instagram

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)




पहले भी कुछ ऐसा कर चुकी हैं जया
जया बच्चन का ये पहला ऐसा मामला नहीं है। इससे पहले भी वो मीडिया पर गुस्सा करती, फोटोग्राफर्स को फटकार लगाती और पब्लिक इवेंट्स में असहज व्यवहार करती हुई देखी गई हैं। उनका यह अंदाज अब उनकी छवि का स्थायी हिस्सा बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed