फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jana nayagan teaser released on vijay thalapathy birthday also reveals actor first look

Jana Nayagan Teaser: दलपति विजय के बर्थडे पर रिलीज हुआ ‘जन नायकन’ का टीजर, इस किरदार में नजर आएंगे एक्टर

Sun, 22 Jun 2025 11:35 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 22 Jun 2025 11:35 AM IST
सार

Jana Nayagan Teaser: साउथ अभिनेता दलपति विजय के जन्मदिन पर निर्माताओं ने उन्हें सबसे बड़ा तोहफा देते हुए उनकी फिल्म 'जन नायकन' का टीजर रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन
Jana nayagan teaser released on vijay thalapathy birthday also reveals actor first look
दलपति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम- @anirudhofficial

विस्तार

साउथ सुपरस्टार दलपति विजय आज रविवार को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी आगामी फिल्म 'जन नायकन' का टीजर जारी कर दिया गया है और अभिनेता का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। इसमें अभिनेता एक निडर पुलिस अधिकारी के रूप में दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

कैसा है फिल्म का टीजर? 
'जन नायकन' फिल्म के टीजर में अभिनेता पुलिस की वर्दी पहने हुए हैं और उनके इर्द-गिर्द आग जल रही है। वीडियो की शुरुआत एक डायलॉग से होती है, जिसमें कहा जता है, ‘एक सच्चा नेता सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनता के लिए उठता है।’ फिर अभिनेता हथियार लेकर गुंडों पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कब रिलीज होगी फिल्म?
साउथ सुपरस्टार विजय की 'जन नायकन' आखिरी फिल्म हो सकती है, क्योंकि इसके बाद वो राजनीति में सक्रिय रूप से प्रवेश करने वाले हैं। हालांकि, अभिनेता ने भी संकेत दिया था कि यह उनका आखिरी प्रोजक्ट होगा। यह फिल्म सिनेमाघरों में मकर संक्रांति और पोंगल से ठीक पहले 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anirudh (@anirudhofficial)


फिल्म के बारे में अन्य जानकारी
एच विनोत द्वारा निर्देशित इस फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा समर्थन प्राप्त है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, प्रियमणि, नारायण जैसे कलाकार नजर आएंगे। वहीं फिल्म के संगीत की बात करें, तो इसे अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जबकि अरिवु ने गीत के बोल लिखे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: अरबाज खान की किन हरकतों को देख यूजर्स को याद आईं मलाइका अरोड़ा? पत्नी शूरा ने शेयर किया वीडियो

दलपति विजय की आखिरी फिल्म
दलपति विजय को इससे पहले आखिरी बार ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ में देखा गया था। यह फिल्म 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई थी। इस साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया था और इसका निर्माण एजीएस एंटरटेनमेंट ने किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed