'हक' और 'प्रेडेटर बैडलैंड्स' के सामने दर्शकों को तरस रही 'जटाधरा', सोनाक्षी की फिल्म ने तीसरे दिन कमाए इतने
Jatadhara Film Collection: बीते शुक्रवार थिएटर्स में कई फिल्मों ने दस्तक दी, जिनमें सोनाक्षी सिन्हा की 'जटाधरा' भी शामिल है। जानिए बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत कैसी है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फिल्म 'जटाधरा' की रिलीज से पहले काफी चर्चा हो रही थी। 07 नवंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मगर, दर्शकों पर यह फिल्म अपना असर नहीं छोड़ पा रही है। बॉक्स ऑफिस पर कमजोर शुरुआत के बाद वीकएंड पर इसका कलेक्शन कैसा रहा? जानिए
दूसरे दिन लाखों में सिमटी कमाई
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म जटाधरा की रिलीज का आज रविवार को तीसरा दिन है। शुक्रवार को ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 1.07 करोड़ रुपये कमाकर शुरुआत की थी। वहीं, दूसरे दिन शनिवार को भी इतना ही कारोबार रहा। आज रविवार को खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों में फिल्म सिर्फ 86 लाख रुपये ही कमाए हैं।
Jatadhara Review: दांत किटकिटाती सोनाक्षी को देख फोड़ लेंगे अपना सिर, समय और पैसे की बर्बादी है ‘जटाधरा’
कम बजट की फिल्म है 'जटाधरा'
फिल्म 'जटाधरा' का तीन दिनों का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीन करोड़ रुपये हुआ है। हालांकि, यह छोटे बजट की फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म की लागत करीब 16 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मगर, इतने कम बजट की तुलना में भी फिल्म की कमाई काफी कम है।
सोनाक्षी की पहली तेलुगु फिल्म
'जटाधरा' सोनाक्षी सिन्हा की पहली तेलुगु फिल्म है। यह पौराणिक और आधुनिक एक्शन का मिश्रण है। इसमें एक रहस्यमयी किरदार जटाधरा की यात्रा को दिखाया गया है। इसके निर्देशक अभिषेक जायसवाल हैं। फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा के अलावा शिल्पा शिरोडकर, राजीव कनकला, इंदिरा कृष्णन, रवि प्रकाश और सुभलेखा सुधाकर ने अभिनय किया है।
इन फिल्मों से मिल रही टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर 'जटाधरा' के सामने कई फिल्में हैं। एक तरफ 'हक' और 'द गर्लफ्रेंड' से इसे सीधी टक्कर मिली है। साथ ही, हॉलीवुड फिल्म 'प्रेडेटर बैडलैंड्स' भी मुकाबले में है। 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' जैसी फिल्में पहले से सिनेमाघरों में लगी हैं। कल सोमवार से इसकी असली अग्निपरीक्षा शुरू होगी।