फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jasveer Kaur Clarified On The Statement Of Her Sudden Removal From The Show Saying Black Magic Was Done To Me

‘सीआईडी’ ने अचानक निकालने के बयान पर जसवीर कौर ने दी सफाई, कहा- ‘मेरे साथ काला जादू हुआ था’

Sat, 14 Mar 2026 10:56 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 14 Mar 2026 10:56 AM IST
सार

Jaswir Kaur: जसवीर कौर बीते कुछ दिनों में चर्चाओं में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि उन्हें अचानक ‘सीआईडी’ शो छोड़ने के लिए कह दिया गया था। अब उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी है। 

विज्ञापन
Jasveer Kaur Clarified On The Statement Of Her Sudden Removal From The Show Saying Black Magic Was Done To Me
जसवीर कौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते दिनों जसवीर कौर ने एक पॉडकास्ट में बयान दिया था कि दो साल काम करने के बावजूद उन्हें अचानक ‘सीआईडी’ शो छोड़ने के लिए कह दिया गया था। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था। अब उन्होंने अपने इस बयान पर सफाई दी है। 

विज्ञापन

जसवीर ने क्या कहा था?
पॉडकास्ट में जसवीर ने बताया था कि काम काफी ज्यादा था, लेकिन टीम कभी-कभी उनकी छुट्टी की मांग भी मान लेती थी। हालांकि, एक दिन अचानक सब कुछ बदल गया। उन्होंने कहा, ‘अचानक ऑफिस में बताया गया कि आपको शो छोड़ना होगा।’ 

विज्ञापन

जसवीर ने कहा था कि वह उनके करियर का सबसे कठिन समय था। उस दौरान उन्हें कई वर्षों तक आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा था, ‘7 साल तक मैंने सिर्फ सर्वाइवल किया। मैंने घर भी ले लिया था। मैं जमीन पर बैठकर रोती थी। मुझे पता था मैं कौन हूं, लेकिन कल क्या होगा यह नहीं पता था। मेरे पास 100 रुपये भी नहीं होते थे और 800 रुपये टैक्स देना पड़ता था।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Subhojit Ghosh (@subhojitghosh25)

Trending Videos

जसवीर ने दी सफाई 
टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में जसवीर ने कहा, ‘हां मैंने हाल ही में पॉडकास्ट किया है, और मुझे लगता है कि ये बहुत नकारात्मक तरीके से लोगों तक पहुंचा है। अगर आप पूरा पॉडकास्ट देखो, तो ये टॉपिक बहुत नॉर्मली गया है।

मुझसे पूछा गया था कि, ‘आपकी लाइफ में ऐसा कोई समय था, जहां आर्थिक तंगी आई हो? तो उस वक्त जो हुआ मेरे साथ कि मेरे बाल काटकर जमीन में गाढ़े गए, मेरा काम रुक गया था। ये कुछ भी हो सकता है। तो टॉपिक ये है कि काला जादू हुआ था।’

उन्होंने आगे कहा, ‘कोई मजबूरन नहीं होता है, किसी को निकालना होता है तो निकाल देते हैं। मैंने आज तक किसी के बारे में गलत कहा नहीं है। उस वक्त जो हुआ मेरे साथ वो काला जादू था। ये कुछ भी हो सकता है।

जब मुझसे पूछा गया कि किसी ने मेरा साथ क्यों नहीं दिया, तो मेने बस गर्दन हिलाई। मैंने किसी की शिकायत नहीं की है। ये सीआईडी के बारे में नहीं है, ये मेरे बारे में है, और मेरे सफर के बारे में।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Subhojit Ghosh (@subhojitghosh25)

वर्कफ्रंट
जसवीर कौर अपने करियर में कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं, जिनमें गंगा, इश्क का रंग सफेद, द एडवेंचर्स ऑफ हातिम और घर की लक्ष्मी बेटियां जैसे शो शामिल हैं। वह साल 2020 से अनुपमा का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed