Jasprit Bumrah: क्या बुमराह ने भी उड़ाया राम चरण का मजाक? अभिनेता का फोटो शेयर कर यश से की तुलना! जानें सच
Jasprit Bumrah Replies Ram Charan: हाल ही में राम चरण भोपाल में ‘पेद्दी’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर कह दिया था, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया। अब इस मामले पर बुमराह का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विस्तार
‘पेद्दी’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्टर राम चरण से ऐसी गलती हो गई, जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उन्होंने स्टेज पर बुमराह को फुटबॉलर बता दिया, जिसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी। अब इस पूरे मामले पर खुद बुमराह का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो रामचरण पर तंज कसते नजर आ रहे हैं। जानिए क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल इवेंट के दौरान एक रैपिड-फायर सेगमेंट में राम चरण ने जसप्रीत बुमराह का जिक्र करते हुए कहा कि वो बुमराह के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने ‘फुटबॉल को बहुत आगे पहुंचाया है।’ यह सुनते ही वहां मौजूद लोग हंस पड़े और सोशल मीडिया पर भी यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई। इसके बाद एक्टर को इस स्टेटमेंट के लिए काफी ट्रोल किया गया।
राम चरण ने मांगी माफी
हालांकि बाद में राम चरण ने अपने एक्स अकाउंट पर इस गलती के लिए माफी भी मांगी। उन्होंने लिखा, ‘उफ्फ... मैं सच में कई बार नाम भूल जाता हूं। जसप्रीत बुमराह जी से इस मिक्स-अप के लिए माफी चाहता हूं। भीड़ और एक्साइटमेंट के बीच यह एक इंसानी गलती थी। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं और उनके खेल का बड़ा फैन हूं। वह हर भारतीय को गर्व महसूस कराते हैं।’
Uff… I’m genuinely so forgetful with names sometimes.
Apologies to @Jaspritbumrah93 Ji for the mix-up - it was a genuine human error in the middle of all the excitement and the crowd 🙏🏼
I truly respect you and I am a huge fan of your game. You make every Indian feel proud when… — Ram Charan (@AlwaysRamCharan) May 23, 2026
राम चरण के माफी मांगने के बाद एक और पोस्ट वायरल हुई, जिसमें जसप्रीत बुमराह राम चरण का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में लिखा है- ‘कोई बात नहीं यश भाई। मैं भी आपका बहुत बड़ा फैन हूं। टोक्सिक फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।’ साथ ही राम चरण की फोटो लगाई हुई है।
फैक है वायरल पोस्ट
हालांकि फैक्ट चेक करने पर पता चलता है कि बुमराह के नाम से की गई ये पोस्ट फैक है। बुमराह ने ऐसा कुछ पोस्ट नहीं किया है, और ना ही इस पूरे मामले पर कोई रिएक्शन दिया है।
फिल्म में राम चरण एक मजदूर और स्पोर्ट्समैन के किरदार में नजर आएंगे। ‘पेद्दी’ में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा, रवि किशन और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।