Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने खुशी की रील देखकर कसा तंज, बोलीं- तो इसलिए सेट पर आने में देर हुई
जान्हवी कपूर ने अपनी बहन खुशी कपूर और दोस्त मुस्कान की रील देखकर मजेदार तंज कसा। वहीं, खुशी ने भी कमेंट करते हुए मुस्कान की टांग खींची।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जान्हवी कपूर की नई फिल्म देवरा रिलीज होने वाली है। इसमें उनकी और जूनियर एनटीआर की जोड़ी देखने को मिलेगी। जान्हवी अपनी फिल्म का जमकर प्रचार कर रही हैं। इसी बीच, उनकी दोस्त और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुस्कान ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो साझा किया, जिसमें खुशी कपूर भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर जान्हवी ने एक कमाल का कमेंट किया है।
Kill Remake: हॉलीवुड में डंका बजाने के बाद साउथ में हुई किल की एंट्री, तमिल-तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक
इस वजह से मेरी फिल्म के सेट पर देरी से आईं
मुस्कान ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो और खुशी तैयार होती दिख रही हैं। इस वीडियो पर मजाकिया अंदाज में तंज कसते हुए जान्हवी कपूर ने लिखा कि यही वजह है कि तुम मेरी फिल्म के सेट पर देर से आईं। इस पर जवाब देते हुए मुस्कान ने हंसी वाले इमोजी शेयर किए।
खुशी ने कमेंट किया - चुड़ैल
जान्हवी के अलावा उनकी बहन खुशी भी कमेंट करने से पीछे नहीं रही। उन्होंने दोस्त की टांग खिंचाई करते हुए कमेंट कर लिखा- चुड़ैल। इस पर मुस्कान ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ज्यादा स्मार्ट मत बनो। तीनों के बीच हुई इस मजाक-मस्ती को देखकर इनके फैंस काफी खुश नजर आए। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने खुशी और मुस्कान की तारीफ भी की।
The Sabarmati Report: इस दिन रिलीज होगी 'द साबरमती रिपोर्ट', नए पोस्टर के साथ तारीख का हुआ एलान
खुशी और जान्हवी की आगामी फिल्में
खुशी कपूर की बात करें तो वो आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ एक रोमांटिक फिल्म कर रही हैं। इसका निर्देशन अद्वैत चंदन कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले लाल सिंह चड्ढा भी बनाई थी। फिल्म 7 फरवरी, 2025 को रिलीज होगी। वहीं, देवरा के बाद जान्हवी कपूर शंशाक खेतान द्वारा निर्देशित सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में दिखाई देंगी। इसमें वरुण धवन और रोहित सराफ समेत कई कलाकारों ने काम किया है। इसे 18 अप्रैल, 2025 को रिलीज किया जाएगा।
KBC 16: अमिताभ ने शशि कपूर से सीखी थी ये खास बात, बिग बी ने केबीसी में बताया अनजान लोगों से मिलने का खास तरीका